Delhi में मनचलों की खैर नहीं, रेखा गुप्ता सरकार का बड़ा फैसला; UP के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर बनेगा 'शिष्टाचार स्क्वाड'

Delhi Women Safety Squad : दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 'शिष्टाचार स्क्वाड' का गठन किया जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Women Safety Squad
दिल्ली में मनचलों की खैर नहीं | Image: ANI

Delhi Women Safety Squad : दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक नई पहल की जा रही है। राजधानी दिल्ली में 'शिष्टाचार स्क्वाड' का गठन किया जाएगा, जो यूपी के एंटी रोमियो स्क्वाड की तर्ज पर काम करेगा। दिल्ली के हर जिले में 2 ऐसे स्क्वाड होंगे, जिनकी जिम्मेदारी संवेदनशील इलाकों में महिलाओं और सार्वजनिक स्थानों पर चेकिंग करना होगी। प्रत्येक स्क्वाड में SP, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल तैनात होंगे, जिनमें 4 महिला पुलिसकर्मी शामिल होंगी।

इसके अलावा, स्पेशल यूनिट का एक सदस्य तकनीकी सहायता के लिए उपलब्ध रहेगा। स्क्वाड पब्लिक ट्रांसपोर्ट की चेकिंग भी करेंगे और पीड़ितों को शिकायत दर्ज करने के लिए प्रेरित करेंगे। यह स्क्वाड RWA और लोकल वालंटियर्स के संपर्क में रहकर संवेदनशील इलाकों की निगरानी भी करेगा।

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को मिलेगा बढ़ावा

दिल्ली में महिलाओं की सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए ये पहल की जा रही है, जिसे 'शिष्टाचार स्क्वाड' के नाम से जाना जाएगा। यह स्क्वाड उत्तर प्रदेश के 'एंटी रोमियो स्क्वाड' के समान ही काम करेगा¹। हर एक स्क्वाड के साथ स्पेशल यूनिट से एक पुलिसकर्मी तकनीकी सहायता के लिए तैनात रहेगा।

RWA और लोकल वालंटियर के संपर्क में रहेगा स्क्वाड 

स्क्वाड के पास कार और दोपहिया वाहन भी होंगे, जो संवेदनशील इलाकों में गश्त करेंगे। पुलिसकर्मी सादा कपड़ों में रहेंगे और पब्लिक ट्रांसपोर्ट में भी चेकिंग करेंगे। स्क्वाड टीम RWA और लोकल वालंटियर के संपर्क में रहेगी, जिससे कि संवेदनशील जगहों की जानकारी मिल सके। हर हफ्ते स्क्वाड की रिपोर्ट सीनियर अफसरों को देनी होगी। यह स्क्वाड टीमें दिल्ली में अपराध की घटनाओं को रोकने के लिए तैयार की जा रही हैं।

Advertisement

2017 में बनाया था एंटी रोमियो स्क्वाड

सीएम योगी ने 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बनने के बाद ही एंटी रोमियो स्क्वाड बनाने का ऐलान कर दिया था। इसका उद्देश्य प्रदेशभर में स्कूलों और कॉलेजों के बाहर लड़कियों से छेड़छाड़ रोकने का था।  

एंटी रोमियो स्क्वाड में महिला पुलिस को भी शामिल किया गया है। टीम महिलाओं, छात्राओं को छेड़ने और कमेंट करने वाले मनचलों को पकड़ती है। कोई भी मनचला किसी भी महिला, युवती को परेशान या उनके साथ अभद्रता करते हुए पकड़ा गया तो तत्काल टीम उसे हिरासत में लेती है। उसके बाद थाने में लेकर उसकी काउंसिलिंग होती है और फैमिली को इसके बारे में बताया जाता है। इसके बाद थाने के रजिस्टर में उसका नाम दर्ज कर लिया जाता है। 

Advertisement

यह भी पढ़ें : 'आका से पूछो, बता दो मथुरा में मंदिर...', मोहन यादव ने किसे दिया चैलेंज?

यह भी पढ़ें : राम मंदिर ने मोदी और योगी सरकार का भरा खजाना, 5 साल में 400 करोड़ मिले
 

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड