Weather Update: दिल्ली-NCR में बढ़ेगी ठंड, सुबह-शाम तीन दिन तक कोहरे का अलर्ट; फरवरी में फिर होगी बारिश

Weather Update: दिल्ली में फिर एक बार ठंड और बढ़ने वाली है। क्योंकि IMD ने फरवरी में बारिश, कोहरे और ठंडी हवाओं का अलर्ट भी जारी कर दिया है। जानिए सर्दी और बारिश का सितम कब कम होगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
weather update
फरवरी में ठंड और बढ़ेगी | Image: ANI

Weather Update: राजधानी दिल्ली में सर्दी का सितम फिर बढ़ने वाला है। IMD की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, अगले 7 दिनों में ठंडी हवाएं और घना कोहरा मौसम को और ठंडा बना देगा। यह दौर 3 फरवरी तक ऐसे ही चलेगा, जिससे दिल्लीवासियों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ सकता है। IMD ने बताया कि आने वाले दिनों में सुबह और शाम के समय कई इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। इससे विजिबिलिटी कम हो सकती है, जिससे यातायात में दिक्कत हो सकती है।

कोहरे का असर 3 फरवरी तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है। फरवरी की शुरुआत में बारिश की भी चेतावनी दी गई है। IMD के मुताबिक, 1 फरवरी को दिल्ली में बादल छाए रहेंगे, हल्की बारिश हो सकती है। साथ ही गरज-चमक के साथ बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है। 

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? 

दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से कम रहेगा, 29 जनवरी को दिनभर का तापमान 15 डिग्री तक रह सकता है। वहीं न्यूनतम तापमान 6 तक जा सकता है, जिससे सुबह-शाम ठंड ज्यादा महसूस होगी। आसमान ज्यादातर बादलों से ढका रहेगा, जिससे धूप कम निकलेगी। 29 जनवरी को दिल्ली-NCR में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह हल्का से मध्यम कोहरा रहेगा। वहीं, 30 जनवरी को भी बादल छाए रहेंगे, कई जगहों पर सुबह के वक्त हल्का कोहरा रहेगा। इसी तरह आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट बनी रहेगी।

IMD ने जारी किया कोहरे का अलर्ट 

IMD ने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। 3 फरवरी तक हल्का से मध्यम कोहरा रह सकता है, जिससे विजिबिलिटी 200 मीटर से कम हो सकती है। लोगों को सलाह दी गई है कि यात्रा के दौरान सतर्क रहें, खासकर सुबह और रात के वक्त ठंड और भी ज्यादा बढ़ेगी। ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें और वाहन चलाते वक्त फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें।  

Advertisement

IMD के मुताबिक, यह मौसम परिवर्तन उत्तर भारत के कई राज्यों को प्रभावित करेगा। जम्मू-कश्मीर, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश और बिहार में भी घना कोहरा छाया रह सकता है। यात्रा पर जाने से पहले IMD का नया अपडेट जरूर पढ़ें।  

यह भी पढ़ें: UIDAI का नया ऐप लॉन्च, नहीं लगाने पड़ेंगे आधार सेंटरों के चक्कर

Advertisement
Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड