Delhi: CM रेखा गुप्ता ने रेहड़ी वालों को दिया तोहफा, इस इलाके में जाम से दिलाई निजात, जानिए क्या कहा?

CM रेखा गुप्ता ने राजधानी के शालीमार गांव के चौक से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की है। भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम इस इलाकें को अब बदला जाएगा।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta
CM रेखा गुप्ता | Image: X

Shalimar Bagh Development: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने राजधानी के शालीमार गांव के चौक से जुड़ी एक बड़ी घोषणा की है। भीड़भाड़ और ट्रैफिक जाम के लिए बदनाम इस इलाकें को अब बदला जाएगा। क्योंकि मुख्यमंत्री ने कहा है कि यह सड़क अब उन रेहड़ी-पटरी वालों को दी जा रही है जो वर्षों से यहां दुकानें लगाते रहे हैं। 

सरकार इस सड़क को सुव्यवस्थित और विकसित करके उन्हें सम्मानजनक आजीविका का स्थान देगी, जिससे न सिर्फ सड़क पर ट्रैफिक का दबाव कम होगा बल्कि स्थानीय रोजगार को भी नई दिशा मिलेगी। यह कदम एक साथ विकास, व्यवस्थित व्यापार और जनसुनवाई तीनों को जोड़ता है। 

शालीमार बाग में विकास परियोजनाओं का उद्घाटन 

सीएम रेखा गुप्ता ने मंगलवार (7 अप्रैल) को भी अपनी विधानसभा यानी शालीमार बाग में कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने शालीमार बाग क्षेत्र के लोगों को सुबह-शाम पानी उपलब्‍ध कराने की सुविधा भी दी। पहले आम आदमी पार्टी की सरकार में शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र में सिर्फ सुबह के समय पानी मिलता था।  

शालीमार बाग के निवासियों को रेखा गुप्ता का गिफ्ट 

सीएम रेखा गुप्‍‌ता ने शालीमार बाग के निवासियों के लिए कहा- 'आज हम यहां से पानी की सप्लाई शुरू कर रहे हैं, जिसमें आपको सुबह 6 बजे से 8 बजे तक पानी मिलेगा और शाम को भी आपको आधे घंटे तक पानी मिलेगा। पहले आपको शाम को पानी नहीं मिलता था, अब आपको दिन में दो बार पानी मिलेगा।'  

Advertisement

यह भी पढ़ें : वक्फ बिल पर J-K विधानसभा में घमासान, PDP कानून वापस लेने की मांग पर अड़ी

Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड