दिल्ली में फिर 'लक्जरी' का तमाशा? 60 लाख में होगा CM बंगले का रेनोवेशन, रेखा गुप्ता के लिए बनेगा 'माया महल', कांग्रेस बोली- मजे ही मजे
PWD ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नए सरकारी आवास की मरम्मत के लिए 60 लाख रुपये का टेंडर निकाला है। यह टेंडर 4 जुलाई, 2025 को खुलेगा और काम 60 दिनों में पूरा करके देना होना।
- भारत
- 3 min read

Delhi CM Residence Renovation : भारतीय जनता पार्टी ने दिल्ली विधानसभा का चुनाव मुख्ममंत्री के सरकारी आवास 'शीशमहल' के मुद्दे पर लड़ा था। चुनाव जीतने के बाद रेखा गुप्ता ने सत्ता संभाली तो कहा कि मैं आम जनता से जुड़ी नेता हूं। अब सत्ता संभालने के कुछ महीने बाद दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के सरकारी आवास का रेनोवेशन करने के लिए पब्लिक वर्क्स डिपार्टमेंट (PWD) ने हाल ही में 60 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है। इसे लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है।
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को 2 बंगले दिए गए है। बंगला नंबर 1 में वो रहेंगी और बंगला नंबर 2 का उपयोग कैंप ऑफिस के तौर पर किया जाएगा। रेखा गुप्ता को आवंटित बंगला टाइप-7 श्रेणी का है। फिलहाल रेखा गुप्ता अपने शालीमार बाग स्थित निजी आवास में रहती हैं। PWD ने यह टेंडर बंगला नंबर 1 के लिए निकला है, जहां मुख्यमंत्री रहेंगी।
बंगले में क्या-क्या लगेगा?
रेनोवेशन टेंडर को पढ़कर ऐसा लगता है कि मानो यह बंगला किसी पंचतारा होटल से कम नहीं होगा। मुख्यमंत्री के बंगले में इलेक्ट्रिकल और लग्जरी उपकरणों की लंबी-चौड़ी लिस्ट है। जरा गौर करें-
- 5 टीवी: 9.3 लाख रुपये (एक टीवी की कीमत करीब 1.86 लाख रुपये)
- 14 एयर कंडीशनर: 7.7 लाख रुपये (हर कमरे में ठंडक ही ठंडक)
- 14 CCTV कैमरे: 5.74 लाख रुपये (हर कोने पर नजर)
- UPS सिस्टम: 2 लाख रुपये (बिजली गुल में भी बंगले की रौनक बरकरार)
- 23 रिमोट कंट्रोल सीलिंग फैन: 1.8 लाख रुपये
- OTG (Oven Toast Grill): 85 हजार रुपये
- ऑटोमैटिक वाशिंग मशीन: 77 हजार रुपये (कपड़े धोने में हाई-टेक सुविधा)
- डिशवॉशर: 60 हजार रुपये (बर्तन धोने का झंझट खत्म)
- गैस चूल्हा: 63 हजार रुपये (रसोई भी होगी मॉडर्न)
- माइक्रोवेव: 32 हजार रुपये
- 6 गीजर: 91 हजार रुपये
- बंगले में रोशनी के लिए 115 लैंप, वॉल लाइटर, हैंगिंग लाइट्स और 3 बड़े झूमर लगाए जाएंगे, जिनकी लागत 6,03,939 रुपये है। रोशनी ऐसी कि बंगला रात में जगमगाएगा।
AAP ने बताया 'माया महल'
60 लाख रुपये का यह टेंडर भले ही 'इलेक्ट्रिकल रेनोवेशन' के नाम पर हो, लेकिन इसकी लक्जरी लिस्ट देखकर AAP ने तंज सकता है। अपने X पर लिखा- "एक तरफ दिल्ली वाले तमाम मुसीबतों का सामना कर रहे हैं। सरकार की बिना सिर पैर वाली नीतियों से परेशान हैं। जनता अपने घर रोजगार को बचाने के लिए परेशान है। ऐसे में CM रेखा गुप्ता अपने ‘मायामहल’ में करोड़ों रुपए लगवाकर रेनोवेशन करवा रही हैं।"
Advertisement
कांग्रेस ने बताया मजे ही मजे
कांग्रेस ने भी PWD के इस टेंडर पर तंज कसा है। कांग्रेस कार्यसमिति की सदस्य सुप्रिया श्रीनेत ने X पर लिखा- "शीश महल करते-करते अपने लिए रंग महल बनवाया जा रहा है! जिस दिल्ली के लोग अपना घर ढहाये जाने पर बुलडोजर के सामने लेटने को मजबूर हैं, वहां की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता एक नहीं दो बंगलों को साथ मिलाकर रहेंगी।"
यह टेंडर 4 जुलाई, 2025 को खुलेगा और काम 60 दिनों में पूरा करके देना होना। यानी दिल्ली की जनता को जल्द ही अपने मुख्यमंत्री का 'चमचमाता' बंगला देखने को मिलेगा।