अपडेटेड 20 February 2025 at 08:17 IST

Delhi CM Rekha Gupta: रेखा गुप्ता का राजतिलक आज, रामलीला मैदान में कौन-कौन बनेगा गवाह... जानें कब क्या होगा?

रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री होंगी। बीजेपी ने काफी मंथन करने के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई है।

Follow : Google News Icon  
Rekha Gupta owns 225 grams of gold jewelry, valued at ₹18 lakh, whereas her husband possesses 135 grams, worth ₹11 lakh. I
रेखा गुप्ता | Image: Republic Digital

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: रेखा गुप्ता दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं। बीजेपी के टिकट पर दिल्ली के शालीमार बाग विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीतने वाली नंदगढ़ गांव की बेटी रेखा गुप्ता अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी। जैसे ही उन्हें विधायक दल का नेता चुना गया, उनके गांव नंदगढ़ से लेकर जुलाना मंडी और जींद में रह रहे उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। बीजेपी ने काफी मंथन करने के बाद रेखा गुप्ता के नाम पर मुहर लगाई, रेखा गुप्ता का आज रामलीला मैदान में राजतिलक होगा।

रिमझिम फुहारों के बीच दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथग्रहण है। सीएम के शपथ ग्रहण समारोह वाले निमंत्रण पत्र के मुताबिक, यह शपथ ग्रहण समारोह दिल्ली के रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजे होगा। इसके साथ ही शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वाले लोगों के लिए कुछ दिशानिर्देश भी दिए गए हैं। इसके मुताबिक कार्यक्रम में शामिल होने वाले इच्छुक सुबह 11 बजे तक अपना स्थान ग्रहण कर लेंगे।

क्या तैयारी, कब कौन आएगा ? 

दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होगा. कार्यक्रम के संबंध में सभी तैयारियां संपन्न हो चुकी हैं. सुरक्षा की दृष्टि से भी दिल्ली पुलिस सहित अर्धसैनिक बलों के जवान कार्यक्रम स्थल पर तैनात रहेंगे. जांच पड़ताल के बाद ही कार्यक्रम में लोगों को अंदर जाने की इजाजत दी जाएगी. इस कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग शामिल होने की उम्मीद है. राजनीतिक और कला एवं मनोरंजन जगत के कई लोग इसका हिस्सा बन सकते हैं.

वहीं, शपथ ग्रहण समारोह टाइमटेबल के मुताबिक, 11 बजे के बीच शपथ समारोह के गेस्ट आएंगे और अपनी सीट लेंगे।12 बजे मनोनीत मुख्यमंत्री और मनोनीत मंत्री आएंगे। 12:15 बजे एलजी शपथ समारोह में पहुंचेंगे। 12:20 बजे केंद्रीय गृह मंत्री और बाकी नेता पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री मोदी भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने जा रहे हैं। 12:30 बजे बैंड की धुन पर राष्ट्रगान होगा। 12.35 बजे एलजी मुख्यमंत्री को शपथ दिलाएंगे। 

Advertisement

जानिए कौन हैं रेखा गुप्ता ? 

27 सालों बाद एक बार फिर से देश की राजधानी दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराया है। 1998 में सुषमा स्वराज के बाद एक बार फिर बीजेपी ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के लिए हरियाणा के महिला चेहरे को चुना है। हरियाणा के जींद की रहने वाली रेखा गुप्ता शालीमार बाग विधानसभा सीट से जीतकर पहुंची थीं। ये कोई पहला मौका नहीं है जब बीजेपी ने सीएम के नाम पर मुहर लगाते समय पूरे देश को चौंकाया हो। इसके पहले उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गुजरात, हरियाणा, मध्य प्रदेश और राजस्थान सहित कई राज्यों में बीजेपी ने अचानक ऐसे फैसले लिए हैं। आइए आपको बताते हैं कौन हैं रेखा गुप्ता और कैसा रहा है उनका अब तक का सियासी सफर।

पहली बार की विधायकी में ही बनीं दिल्ली की नई CM

रेखा गुप्ता शालीमार बाग से विधायक बनकर आईं हैं और इसके पहले वो दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट संघ की पूर्व अध्यक्ष भी रह चुकीं हैं। रेखा गुप्ता को संगठन में उनकी मजबूत पकड़ और जमीनी कार्यशैली के लिए जाना जाता है। वह दो बार पार्षद रह चुकी हैं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता का राजनीतिक सफर उनकी नेतृत्व क्षमता को दर्शाता है। साल 2015 से चुनावी राजनीति में सक्रिय रेखा गुप्ता ने इस बार पहली बार विधानसभा का चुनाव लड़ा था। इस तरह से वो पहली बार विधायक बनने के साथ ही मुख्यमंत्री भी बन गईं।  

Advertisement

DU से ही शुरू हुआ सियासी करियर

छात्र राजनीति से लेकर रेखा गुप्ता हमेशा से ही अपने कार्यों से प्रभावशाली नेताओं की सूची में शामिल रही हैं। छात्र राजनीति से लेकर दिल्ली की विधानसभा तक, उन्होंने हर स्तर पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई है। सोशल मीडिया के एक्स प्लेटफॉर्म पर बीते कई दिनों से उनका नाम ट्रेंड कर रहा था। इतना ही नहीं वो दिल्ली की सबसे चर्चित संभावित मुख्यमंत्री उम्मीदवार रही हैं।

रेखा गुप्ता को मिली दिल्ली की सत्ता

हरियाणा के जींद जिले के नंदगढ़ गांव की रेखा गुप्ता के पैदा होने के 2 साल के बाद ही अपने पूरे परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी। रेखा गुप्ता की पूरी पढ़ाई दिल्ली में हुई है। वो 2 बार पार्षद रह चुकी हैं, दिल्ली में RSS की सक्रिय सदस्य हैं। रेखा गुप्ता DU छात्र संघ की अध्यक्ष और सचिव रह चुकी हैं। विधानसभा चुनाव में उन्होंने महिला वोटरों को बड़ी संख्या में अपनी ओर आकर्षित किया। सियासी गलियारों में पहले से उनके मुख्यमंत्री बनने की चर्चा जोरों पर थी साथ ही ये चर्चा भी थी कि दिल्ली को दो डिप्टी सीएम मिल सकते हैं। रेखा गुप्ता आज दिल्ली के रामलीला मैदान में  दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण करेंगी।

यह भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: आज का दिन इन राशियों के लिए रहेगा शानदार, पढ़ें राशिफल

Published By : Nidhi Mudgill

पब्लिश्ड 20 February 2025 at 06:53 IST