Delhi: CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'हीट एक्शन प्लान', 13 जिलों में तैनात होंगी स्पेशल राहत वैन; दोपहर 1 से 4 बजे तक 'No Work'

दिल्ली में भीषण गर्मी से निपटने के लिए CM रेखा गुप्ता ने 'हीट एक्शन प्लान' लॉन्च किया है। जिसमें दोपहर 1 से 4 बजे तक काम पर रोक रहेगी। साथ ही 13 जिलों में राहत वैन की शुरुआत की गई है। जानें इस राहत वैन में क्या कुछ सामान मिलेगी? पढ़ें पूरी खबर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Heat Action Plan 2026, CM Rekha Gupta
CM रेखा गुप्ता ने लॉन्च किया 'हीट एक्शन प्लान' | Image: @CMODelhi

Delhi Heat Action Plan 2026: भीषण गर्मी के बीच पिछले कुछ दिनों से तापमान में भले ही थोड़ी राहत देखी जा रही है। लेकिन गर्मी का प्रकोप अभी भी बरकरार है। आने वाले दिनों में फिर से तपिश बढ़ेगी और लू का खतरा बढ़ेगा, ऐसे में भीषण गर्मी के खतरे को देखते हुए दिल्ली सरकार ने अपनी कमर कस ली है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली के नागरिकों के लिए 'हीट एक्शन प्लान 2026' (Heat Action Plan) आधिकारिक तौर पर लॉन्च किया।

दिल्ली के 13 जिलों के लिए 13 स्पेशल राहत वैन  

'हीट एक्शन प्लान 2026'  योजना का मुख्य उद्देश्य सड़क पर काम करने वाले मजदूरों और आम जनता को जानलेवा गर्मी से बचाना है। मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि दिल्ली के सभी 13 जिलों के लिए 13 विशेष वैन तैनात की गई हैं। ये वैन सार्वजनिक स्थानों पर घूम-घूम कर लोगों को राहत पहुंचाएंगी।

स्पेशल वैन में क्या-क्या होगा? 

इन वैन में कई खास सुविधाएं होंगी। जैसे- ठंडा पानी (वॉटर कूलर), फर्स्ट-एड किट और ORS के पैकेट, धूप से बचाव के लिए कैप और तौलिए भी होंगे।

दोपहर 1 से 4 बजे तक 'NO WORK'  

बाहर काम करने वाले कर्मचारियों और निर्माण श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सरकार ने सख्त निर्देश जारी किए हैं। CM रेखा गुप्ता ने कहा कि दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक सबसे ज्यादा गर्मी होती है, इसलिए इस दौरान कर्मचारियों को आराम करने की सलाह दी गई है। यह निर्देश विशेष रूप से फील्ड में काम करने वाले वर्कर्स की सेहत को ध्यान में रखकर दिया गया है।

Advertisement

किताब के माध्यम से जागरूकता

लॉन्च के दौरान सरकार ने एक विशेष गाइडबुक (किताब) भी जारी की है, जिसमें गर्मी से बचने के तरीके और आपातकालीन स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों का विवरण है। मुख्यमंत्री ने दोहराया कि दिल्ली सरकार हर नागरिक की बेहतर सेहत के लिए प्रतिबद्ध है और अस्पतालों को भी हीट स्ट्रोक के मरीजों के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।   

यह भी पढ़ें: Bihar: BJP कोटे से 12 तो JDU से 11 नेता बनेंगे मंत्री...संभावित नाम

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड