गायों ने फिर रोक दिया दिल्ली की CM रेखा गुप्ता का रास्ता? इस बार मुख्यमंत्री ने किया ऐसा काम, हो रही है चर्चा: Video

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का वीडियो सामने आया है, जिसमें वो एक कार चालक से बात कर रही थीं। इसके पहले मुख्यमंत्री ने गायों को देखकर काफिला रुकवा दिया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
delhi cm rekha gupta halted her convoy after noticing cows
गाय के चलते रेखा गुप्ता ने अपना काफिला रोका. | Image: Video Grab

Delhi News: दिल्ली में बार-बार मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आवारा पशु परेशान कर रहे हैं। पिछले दिनों गायों का एक झुंड रेखा गुप्ता के काफिले के सामने आ गया था। शनिवार को भी ऐसा ही एक वाकया देखने को मिला, जब रेखा गुप्ता को सड़कों पर घूमती गायों के चलते अपना काफिला रोकना पड़ा। हालांकि इस बार गाय उनके रास्ते में नहीं आई थी, बल्कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़कों पर गायों के लिए खाना डालने वालों को समझाया।

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मुख्यमंत्री एक कार चालक से बीच रास्ते पर बात कर रही थीं। पहले मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सड़कों पर घूम रही गायों को देखकर अपना काफिला रुकवा दिया। उसके बाद उन्होंने लोगों से सड़कों पर गायों को चारा खिलाने से बचने और इसके बजाय गौशालाओं में जाकर पशुओं की सुरक्षा और उचित देखभाल सुनिश्चित करने का अनुरोध किया। इसी तरह रेखा गुप्ता ने उस कार वाले को समझाया कि वो गायों को गौशाला में जाकर रोटी खिलाए। कुछ देर बात करने के बाद रेखा गुप्ता आगे बढ़ीं। तब तक उनका स्टाफ गाय को सड़क से हटाने में लगा रहा।

गायों ने जब 15 मिनट तक रोके रखा रेखा का रास्ता

पिछले महीने भी रेखा गुप्ता के काफिले के सामने गायों का एक ग्रुप आ गया था। उसके चलते रेखा गुप्ता को करीब 15 मिनट तक रास्ते पर ही खड़ा रहना पड़ा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के हैदरपुर फ्लाईओवर पर जा रही थीं। जब गायों ने रास्ता रोक लिया तो मुख्यमंत्री अपनी कार से उतरकर पशुओं की जांच करने लगीं। उन्हें इस मुद्दे पर अपने अधिकारियों से चर्चा करते और पैदल ही सड़क का चक्कर लगाते देखा गया। बाद में उनके सुरक्षाकर्मियों ने हस्तक्षेप किया और सुनिश्चित किया कि मवेशियों को सुरक्षित तरीके से अलग किया जाए।

दिल्ली में मॉडल गौशाला के लिए 40 करोड़ का बजट

दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बाद में बताया कि रेखा गुप्ता ने आवारा पशुओं के लिए आश्रय प्रदान करने के निर्देश जारी किए हैं। अधिकारी ने कहा कि सीएम ने शहर भर से आवारा पशुओं को आश्रय स्थलों में भेजने के लिए एक नीति पर काम करने का भी निर्देश दिया। बताते चलें कि दिल्ली सरकार ने 2025-26 के बजट में मॉडल गौशाला की स्थापना के लिए 40 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं, जो दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के घुमनहेरा गांव में बनेगी।

Advertisement

यह भी पढ़ें: बदल रही दिल्ली की दशा! बीजेपी ने विकास की रेखा खींची, हो गया इतना बदलाव

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड