Delhi CM Oath Ceremony : रेखा गुप्ता ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, PM मोदी समेत NDA के बड़े नेता मंच पर दिखे
ऐतिहासिक रामलीला मैदान में दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने रेखा गुप्ता को मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
- भारत
- 3 min read

Delhi CM Rekha Gupta Oath Ceremony: दिल्ली को नया मुख्यमंत्री मिल गया है। रेखा गुप्ता ने ऐतिहासिक रामलीला मैदान में हजारों लोगों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। दोपहर 12 बजकर 35 मिनट पर दिल्ली के उपराज्यपाल ने उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनने के लिए खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री समेत NDA शासित 20 राज्यों के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहे। समारोह में धर्म, उद्योग, फिल्म और क्रिकेट जगत की तमाम दिग्गज हस्तियां भी मौजूद रहीं। इसी के साथ दिल्ली की सियासत में एक नया अध्याय जुड़ चुका है।
प्रवेश वर्मा समेत 6 विधायकों ने ली मंत्रीपद की शपथ
रेखा गुप्ता के अलावा दिल्ली की बीजेपी सरकार में 6 मंत्री होंगे। इनमें प्रवेश वर्मा को भी मंत्री बनाया गया है। अन्य मंत्रियों में आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर विधायक बने हैं। कपिल मिश्रा ने करावल नगर से जीत हासिल की। आशीष सूद जनकपुरी सीट से, मनजिंदर सिंह सिरसा रजौरी गार्डन से, पंकज कुमार सिंह विकासपुरी से, रविंद्र इंद्राज सिंह बवाना से विधायक बने हैं।
प्रवेश वर्मा
सीएम की रेस में रहने वाले नई दिल्ली से विधायक चुने गए प्रवेश वर्मा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा सीएम की रेस में सबसे आगे थे।
कपिल मिश्र
कपिल मिश्रा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा भी आज मंत्री पद की शपथ ली। उन्होंने करावल नगर से दूसरी बार जीत हासिल की है। भाजपा से पहले वह आम आदमी पार्टी में भी रह चुके हैं।
Advertisement
आशीष सूद
रेखा गुप्ता के साथ आशीष सूद भी आज मंत्री पद की शपथ ली। आशीष सूद जनकपुरी से चुनाव जीते हैं। वे पहली बार विधायक बने हैं। इससे पहले आशीष पार्षद रहे हैं। वे भाजपा के गोवा व जम्मू कश्मीर के प्रभारी भी हैं। सूद पंजाबी समाज से आते हैं। प्रदेश भाजपा नेतृत्व भी पंजाबी समाज से ही है।
मनजिंदर सिंह सिरसा
मनजिंदर सिंह सिरसा को भी दिल्ली की नई कैबिनेट में शामिल किया गया। वह राजौरी गार्डन से विधायक हैं। तीसरी बार विधायक बने सिरसा दिल्ली में भाजपा का सिख चेहरा हैं। साल 2021 में मनजिंदर सिंह सिरसा शिरोमणि अकाली दल से भाजपा में शामिल हुए थे।
Advertisement
पंकज सिंह
विकासपुरी से जीत हासिल करने वाले विधायक पंकज सिंह का ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
रविंद्र इंद्राज
रेखा गुप्ता के साथ रविंद्र इंद्राज भी शपथ ली। उनका नाम भी मंत्री पद की शपथ लेने वालों में शामिल है। वह बवाना सुरक्षित सीट से पहली बार विधायक बने हैं।