Delhi BMW Accident: हादसे के वक्त नशे में थी कपल को रौंदने वाली गगनप्रीत कौर? पुलिस इन एंगल से कर रही जांच

Delhi BMW Accident: न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के ADCP अभिमन्यु पोसवाल ने इस दुर्घटना संबंधित कई बड़े खुलासे करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया, "मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।"

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi BMW Accident
Delhi BMW Accident | Image: ANI/X

Delhi BMW Accident: रविवार को राजधानी दिल्ली के धौला कुआं इलाके में रिंग रोड पर सड़क हादसे में बाइक सवार वित्त मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी नवजोत सिंह की मौत में हो गई थी, वहीं उनकी पत्नी जख्मी हो गईं थीं। इसमें आज खबर आई थी कि हादसे के वक्त कार (BMW Car) गगनप्रीत कौर (मुख्य आरोपी) चला रही थी और कार में 5 लोग सवार थे। पुलिस ने आरोपी गगनप्रीत को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस के साउथ वेस्ट जिले के डीसीपी, ज्वाइंट सीपी खुद गगनप्रीत कौर से पूछताछ कर रहे हैं।

वहीं, पुलिस जांच में कई और भी बड़े खुलासे हुए हैं। धौला कुआं BMW दुर्घटना मामले पर दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के ADCP अभिमन्यु पोसवाल ने बताया, "जांच में कई मुद्दे सामने आए हैं, जिनमें संभावित लापरवाही और क्या यह नशे में गाड़ी चलाने का मामला था?, शामिल हैं..."


दुर्घटना के सटीक कारण की जांच की जा रही है -  ADCP अभिमन्यु पोसवाल

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के ADCP अभिमन्यु पोसवाल ने इस दुर्घटना संबंधित कई बड़े खुलासे करते हुए बड़ी जानकारी दी है। उन्होंने न्यूज एजेंसी को बताया, "मुख्य आरोपी गगनप्रीत कौर को गिरफ्तार कर लिया गया है। मेडिकल जांच के बाद उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।"

ADCP अभिमन्यु पोसवाल ने आगे बताया, "जांच में कई मुद्दे सामने आए हैं, जिनमें संभावित लापरवाही और क्या यह नशे में गाड़ी चलाने का मामला था?, शामिल हैं... पीड़ितों को 20 किलोमीटर दूर एक अस्पताल में क्यों ले जाया गया... गुड़गांव निवासी गगनप्रीत अपने पति के व्यवसाय से जुड़ी हैं... पीड़ितों को दूर के एक अस्पताल क्यों ले जाया गया इसकी भी जांच होगी।" पुलिस अधिकारी ने बताया, "गगनप्रीत के पति सिर में चोट के कारण अस्पताल में भर्ती हैं। दुर्घटना के सटीक कारण की जांच की जा रही है, जिसमें यह भी शामिल है कि क्या यह ओवरस्पीडिंग या किसी अन्य वाहन से संबंधित था। गगनप्रीत का दावा है कि उन्हें इस बड़ी घटना के बारे में कोई जानकारी नहीं है।"

Advertisement


पहले डिवाइडर से टकराई कार

दिल्ली पुलिस के पास हादसे का CCTV फुटेज है, जिसमें साफ दिख रहा है की BMW कार पहले डिवाइडर से टकराई और फिर पलट गई। जैसे ही BMW पलटी पास से गुजर रही नवजोत की बाइक उसकी चपेट में आ गई और फिर बस से टकरा गई।

मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के वक्त BMW कार में कुल पांच लोग सवार थे। कार गगनप्रीत कौर चला रही थीं, उनके साथ आगे की सीट पर उनकी 6 साल की बेटी बैठी थी, जबकि पीछे की सीट पर उनके पति, 4 साल का बेटा और एक मेड मौजूद थे। गगनदीप कौर गुरुग्राम, हरियाणा की रहने वाली हैं और उनका पति लग्जरी प्रोडक्ट्स का बिजनेस चलाते हैं। इस हादसे में कार सवार सभी लोगों को मामूली चोटें आईं हैं। वहीं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

Advertisement

ये भी पढ़ें - Delhi BMW Accident: हादसे के वक्त BMW में 5 लोग थे सवार, गगनप्रीत चला रही थी कार, CCTV से खुला राज- पहले डिवाइडर से टकराई कार फिर…
 

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड