Delhi Blast: 52 से ज्यादा लोगों से पूछताछ...अल फलाह यूनिवर्सिटी से 6 को हिरासत में लिया, फरीदाबाद टेरर मॉड्यूल में अबतक क्या मिला?

Faridabad terror module case: वहीं, आज क्राइम ब्रांच ने फरीदाबाद के सेक्टर 56 में एक अभियान चलाकर लगभग 50 से 60 किलोग्राम विस्फोटक बरामद किया है। इस मामले में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। ये विस्फोटक फरीदाबाद में 6-7 बोरे में रखे गए थे।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Faridabad terror module case
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: ANI/X/Republic

Faridabad terror module case: फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस की संयुक्त जांच में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद करके के बाद पुलिस की जांच काफी तेज हो गई है। पुलिस ने इस जांच में 2900 किलो से अधिक विस्फोटक बरामद किया है। आज भी कई विस्फोटक बरामद किए गए।

इस बीच आज फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी के छात्रों, प्रिंसिपल और फैकल्टी सदस्यों से पूछताछ की है। इतना ही नहीं पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में भी लिया है। यह जांच सोमवार देर शाम दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक पर हुए धमाके के बाद और तेज कर दी गई है। इस धमाके में अबतक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, वहीं कई लोग जख्मी हैं, जिन्हें लोकनायक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस दिल्ली में हुए धमाके और फरीदाबाद में मिले विस्फोटकों को कई एंगलों से जांच कर रही है।

अल फलाह यूनिवर्सिटी से 6 लोग हिरासत में

मिली जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद में टेरर मॉड्यूल में अबतक पुलिस ने कुल 52 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है। वहीं, हरियाणा के अल फलाह यूनिवर्सिटी में भी पुलिस ने जांच की है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार,  फरीदाबाद पुलिस ने अल फलाह यूनिवर्सिटी में डॉ. मुजम्मिल के साथ काम करने वाले छात्रों, प्रिंसिपल और फैकल्टी सदस्यों से पूछताछ की। 52 से ज्यादा लोगों से पूछताछ की गई। फरीदाबाद पुलिस ने 6 लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे आतंकी मॉड्यूल के बारे में पूछताछ कर रही है।

Advertisement

डॉक्टर आदिल अहमद के घर मिली थी AK-47 राइफल 

मालूम हो कि ये सभी कार्रवाई बीते दिनों जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर के अनंतनाग के रहने वाले गिरफ्तार डॉक्टर आदिल अहमद रादर की निशानदेही पर की जा रही है। तब आदिल के घर से पुलिस को AK-47 राइफल मिली थी। अब इस मामले में जम्मू-कश्मीर पुलिस और हरियाणा की पुलिस ने मिलकर अपना बड़ा ऑपरेशन शुरू कर दिया है। पुलिस ने  हरियाणा के फरीदाबाद से डॉक्टर मुजम्मिल अहमद गनई को भी गिरफ्तार किया था।

सोमवार को न्यूज एजेंसी एएनआई ने फरीदाबाद पुलिस के हवाले से शुरुआती जानकारी देते हुए बताया था कि पुलिस ने सोमवार को एक असॉल्ट राइफल, 3 मैगजीन और 83 जिंदा कारतूस, एक पिस्तौल, 8 जिंदा कारतूस, दो खाली कारतूस, दो अतिरिक्त मैगजीन, 8 बड़े सूटकेस, 4 छोटे सूटकेस और एक बाल्टी बरामद की, जिसमें से लगभग 360 किलोग्राम ज्वलनशील पदार्थ बरामद हुआ।

Advertisement

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने फरीदाबाद में ही मुजम्मिल के दूसरे ठिकाने से 2563 किलो विस्फोटक बरामद की। कुल विस्फोटक का वजन 2963 किलो हो गया है।

ये भी पढ़ें - BIG BREAKING: फरीदाबाद से फिर भारी मात्रा में विस्‍फोटक बरामद, छोटे-छोटे कंटेनर में रखा था अमोनियम नाइट्रेट

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड