Delhi Blast Live Updates: NIA को सौंपी गई दिल्ली ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय की मीटिंग के बाद बड़ा फैसला
दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर 10 नवंबर की शाम एक हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ।
- भारत
- 8 min read

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर 10 नवंबर की शाम एक हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ। शाम 6:52 बजे हुआ यह धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं, लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और 9 लोगों की मौत हो गई जबकि बीस अन्य घायल हैं।
Live Blog
कार हरियाणा के गुरुग्राम नॉर्थ आरटीओ में रजिस्टर्ड थी। नंबर HR 26 7624 था और यह मोहम्मद सलमान नामक व्यक्ति के नाम पर थी। पुलिस ने सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में खुलासा हुआ कि सलमान ने यह कार जम्मू-कश्मीर के तारिक नामक व्यक्ति को बेची थी, जिससे संभावित पुलवामा लिंक की जांच जारी है।
लाल किले के पास हुए विस्फोट की जांच में सूत्रों नें ANI को बताया
लाल किले में हुए विस्फोट के बारे में शुरुआती निष्कर्षों के बाद शीर्ष सूत्रों ने ANI को बताया कि 'दिल्ली-NCR और पुलवामा में कई जगहों पर सुरक्षा एजेंसियों द्वारा छापेमारी की गई है। छापेमारी में भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए हैं'।
दिल्ली ब्लास्ट के कारण 12 नवंबर तक लाल किला मेट्रो बंद
दिल्ली के लाल किला के पास हुए ब्लास्ट को लेकर दिल्ली मेट्रो ने लाल किला मेट्रो स्टेशन को लेकर बयान जारी किया है। X पर उन्होंने कहा 'सुरक्षा कारणों से, लाल किला मेट्रो स्टेशन को 12 नवंबर को भी बंद रहेगा। बाकी सभी स्टेशन सामान्य रूप से खुले रहेंगे।
Advertisement
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर तरविंदर सिंह मारवाह ने निकाला कैंडल मार्च
10 नवम्बर को पुरानी दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर एक हुंडई i20 कार में जोरदार विस्फोट हुआ था। इस धमाके से पूरा भारत सहम गया है। दिल्ली ब्लास्ट को लेकर भाजपा नेता तरविंदर सिंह मारवाह ने अन्य नेताओं के साथ दिल्ली विस्फोट की घटना को लेकर कैंडल मार्च निकाला है।
जापान के प्रधानमंत्री ने दिल्ली ब्लास्ट पर जताया दुख
10 नवम्बर को देर शाम लाल किला के मेट्रो स्टेशन पर हुए कार ब्लास्ट को लेकर देश के कई नेताओं के साथ-साथ कई विदेशी नेताओं ने भारत का साथ दिया है। दिल्ली ब्लास्ट पर जापान के प्रधानमंत्री साने ताकाइची ने ट्वीट किया कि 'मुझे यह जानकर गहरा दुख हुआ है कि भारत के दिल्ली में हुए विस्फोट में कई अनमोल जानें चली गईं'।
Advertisement
दिल्ली कार ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की समीक्षा बैठक
दिल्ली कार ब्लास्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे रूप से सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। ब्लास्ट के बाद मंत्री अमित शाह के घटना स्थल का दौरा भी किया था और घायलों से मुलाकात भी की थी। ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह लगातार अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने घटना के पीछे के प्रत्येक अपराधी का पता लगाने का निर्देश दिया है।
दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट का आया बयान
दिल्ली ब्लास्ट पर कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने दुख जताते हुए कहा कि 'यह एक दुखद हादसा हुआ है'। आगे उन्होंने कहा कि विस्फोट में 8-9 लोगों की जान चली गई, जो बेहद निंदनीय है'। उन्होंने इसकी गंभीरता से जांच करने की मांग भी की है।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला फोन कर दिल्ली विस्फोट पर अमित शाह से जानकारी ली
खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि दिल्ली ब्लास्ट पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंगोला से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से फोन पर बात करके विस्फोट के बारे में जानकारी ली हैं।
लाल किले ब्लास्ट पर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान
कल देर शाम लाल किले पर कार ब्लास्ट को लेकर केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल का बयान आया है। पीयूष गोयल ने कहा कि ''लाल किले पर हुए इस दुखद बम विस्फोट से हमें यह पता चलता है कि हम सभी को अपने पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति बेहद सचेत रहना होगा, हमें आतंकवाद के फिर से सिर उठाने के प्रति बेहद सावधान रहना होगा'..।
असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया का दिल्ली विस्फोट पर बयान
दिल्ली विस्फोट पर अभी असम भाजपा अध्यक्ष दिलीप सैकिया का बयान आया है, उन्होंने कहा कि "भाजपा कल दिल्ली में हुए विस्फोट की निंदा करती है और जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है, उसे कानून के अनुसार सजा मिलनी चाहिए"।
दिल्ली कार विस्फोट मामले के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक
दिल्ली कार विस्फोट मामले के बाद सुरक्षा समीक्षा बैठक के एक और दौर की अध्यक्षता करने के लिए कर्तव्य भवन स्थित गृह मंत्रालय के कार्यालय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पहुंचे। बता दें कि सोमवार देर शाम दिल्ली में लाल किले के पास i20 कार में विस्फोट हुआ था। जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई घायल भी हुए थे।
गृह मंत्रालय ने NIA को सौंपी दिल्ली ब्लास्ट की जांच
गृह मंत्रालय ने दिल्ली ब्लास्ट की जांच NIA को सौंप दी है।
फरीदाबाद से फिर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद
फरीदाबाद से फिर भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, छोटे-छोटे कंटेनर में रखा था अमोनियम नाइट्रेट
अल फलाह यूनिवर्सिटी से 7 लोग गिरफ्तार
अल फलाह यूनिवर्सिटी से 7 लोग हिरासत में लिए गए हैं। अल फलाह की लैब को खंगाला जा रहा है। यूनिवर्सिटी के HR से भी पूछताछ की जा रही है।
पुलवामा में एक और डॉक्टर गिरफ्तार
पुलवामा से डॉक्टर सज्जाद को गिरफ्तार किया गया है। फरीदाबाद मॉड्यूल से लिंक मामले में गिरफ्तारी हुई है।
दिल्ली विस्फोट के बाद अमित शाह ने उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को अपने आवास पर एक उच्च-स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें सोमवार शाम दिल्ली में हुए घातक विस्फोट के बाद की स्थिति का आकलन किया गया। इस विस्फोट में आठ लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, खुफिया ब्यूरो के निदेशक तपन डेका, राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के महानिदेशक सदानंद वसंत दाते और दिल्ली पुलिस आयुक्त सतीश गोलछा शामिल हुए। जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक नलिन प्रभात भी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए।
डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी
लखनऊ ATS, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉक्टर परवेज अंसारी के मकान पर छापेमारी की है। ये छापेमारी फरीदाबाद आतंकी मॉड्यूल को लेकर की गई है। ATS, कश्मीर पुलिस, लखनऊ पुलिस मौजूद हैं। सूत्रों के मुताबिक, परवेज के डॉ मुजम्मिल से रिश्ते हैं।
दिल्ली ब्लास्ट के बाद अलर्ट मोड पर मध्य प्रदेश
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आपात बैठक बुलाई है। पुलिस के तमाम बड़े अधिकारी बैठक में मौजूद हैं। VC के माध्यम से पूरे प्रदेश के पुलिस अधिकारी बैठक में शामिल हुए हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने निर्देश दिया है कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हर स्तर पर जांच करें और अलर्ट रहें।
दोषियों को बख्शा नहीं जाएगाः पीएम मोदी
दिल्ली ब्लास्ट को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “मैं पीड़ित परिवार का दुःख समझाता हूं। पूरा देश उनके साथ खड़ा हैं। इसके पीछे के षड्यंत्रकारियों को बक्शा नहीं जाएगा।”
राजनाथ सिंह का बयान
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, “कल दिल्ली में हुई दुखद दुर्घटना में मारे गए सभी लोगों के प्रति मैं अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि इस गहन दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों को शक्ति एवं संबल प्रदान करें।”
10 नवंबर को कार की एंट्री और लोकेशन
सुबह 08:04 बजे — कार बदरपुर टोल बूथ से होते हुए दिल्ली में दाख़िल हुई।
सुबह 08:20 बजे — कार ओखला इंडस्ट्रियल एरिया के पास एक पेट्रोल पंप पर देखी गई।
दोपहर 3:19 PM कार लाल किला के पास स्थित पार्किंग एरिया में दाख़िल हुई।
शाम लगभग 18:00 बजे के आसपास — कार लाल किला पार्किंग एरिया से बाहर निकलती हुई देखी गई
इसके अलावा, कार को दरियागंज, कश्मीरी गेट और सुनेहरी मस्जिद के आसपास भी देखा गया।
वीडियो डॉक्टर मुजम्मिल के घर के बाहर से
पुलवामा, जम्मू-कश्मीर: वीडियो डॉक्टर मुजम्मिल के घर के बाहर से है, जिसे कल फरीदाबाद में गिरफ्तार किया गया था। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने फरीदाबाद में एक जांच के दौरान 360 किलोग्राम संभावित अमोनियम नाइट्रेट, एक असॉल्ट राइफल और अन्य गोला-बारूद बरामद किया। जांच के दौरान डॉक्टर मुजम्मिल को गिरफ्तार कर लिया गया।
दिल्ली धमाके के बाद फरीदाबाद पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी
गांव धौज , गांव फतेहपुर तगा और अलफलाह कॉलेज में सर्च ऑपरेशन चल रहा है। सर्च में 1000 के आसपास जवान शामिल हैं।
दिल्ली ब्लास्ट का मसूद अजहर की बहन से लिंक?
फरीदाबाद से गिरफ्तार डॉक्टर शाहीना को जैश आतंकी संगठन का भारत मे महिला विंग और रिक्रूटमेंट तैयार करने जिम्मा सौंपा गया था। जमात उल मोमीनात जैश की महिला विंग है, जिसकी भारत मे कमान डॉक्टर शाहीना को सौंपी गई थी। सादिया अहजर मसूद अहजर की बहन है जो पाकिस्तान में जैश की महिला विंग की हेड है।