Delhi Blast Death Toll: दिल्ली ब्लास्ट के एक सप्ताह बाद बढ़ गया मौत का आंकड़ा, जानिए आतंकी हमले में अबतक कितने लोगों ने गंवाई जान

Delhi Blast death toll: दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके को केंद्र की मोदी सरकार ने भी आतंकी हमला माना था। गृह मंत्रालय ने इस धमाके को आतंकी वारदात मानते हुए इसकी जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी थी। अब दिल्ली पुलिस ने इस धमाके से मरने वालों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Blast
दिल्ली में धमाके के बाद की तस्वीर | Image: Republic

Delhi Blast death toll: देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले के पास हुए आतंकी धमाके (कार धमाका) में मरने वालों की संख्या कल तक 12 बताई गई थी। लेकिन अब जो रिपोर्ट सामने आई है, वह और भी दुखद है। जी हां, न्यूज एजेंसी एएनआई ने दिल्ली पुलिस के हवाले से बताया है कि दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है। दिल्ली में यह धमाका आज यानी 17 नवंबर से सात दिन पहले 10 नवंबर दिन सोमवार को ही हुआ था।

बता दें कि बीते 10 नवंबर को लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक के पास नेताजी सुभाष चंद्र बोस मार्ग पर सोमवार शाम एक हुंडई i20 कार में ब्लास्ट हुआ। शाम करीब 6:52 बजे हुआ यह धमाका इतना भीषण था कि आसपास खड़ी कई गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए, लाल किला मेट्रो स्टेशन के शीशे टूट गए और तब 9 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए थे। दिल्ली पुलिस के अनुसार, इस आतंकी घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ गई है।

दिल्ली धमाके में मरने वालों की संख्या पहुंची 15 - दिल्ली पुलिस 

दिल्ली में लाल किले के पास हुए कार धमाके को केंद्र की मोदी सरकार ने भी आतंकी हमला माना था। गृह मंत्रालय ने इस धमाके को आतंकी वारदात मानते हुए इसकी जांच को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंप दी थी। अब दिल्ली पुलिस ने इस धमाके से मरने वालों की संख्या बढ़ने की जानकारी दी है।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली पुलिस ने बताया कि लाल किला आतंकी विस्फोट मामले में मृतकों की संख्या 15 पहुंच गई है।

मृतक के परिवारों को 10 लाख रुपये की राशि देने का हुआ है ऐलान 

दिल्ली धमाके के एक दिन बाद दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने इसमें जान गंवाने वालों और पीड़ितों के लिए सहायता राशि की घोषणा की थी। उन्होंने इसकी जानकारी अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर दी थी। सीएम रेखा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा था - दिल्ली में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना ने पूरे शहर को स्तब्ध कर दिया है। इस मुश्किल की घड़ी में दिल्ली सरकार की गहरी संवेदनाएं उन सभी परिवारों के साथ हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है और जो इस घटना में घायल हुए हैं।

उन्होंने आगे लिखा था- दिल्ली सरकार हर पीड़ित परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है और हमने तत्काल राहत के लिए एक संवेदनशील निर्णय लिया है । इस घटना में मृतक के परिवारों को ₹10 लाख, स्थायी रूप से अक्षम लोगों को ₹5 लाख, गंभीर रूप से घायलों को ₹2 लाख की राशि देगी। घायलों के समुचित और गुणवत्तापूर्ण इलाज की जिम्मेदारी हमारी सरकार लेगी।

Advertisement

दिल्ली की शांति और सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रशासन पूरी मुस्तैदी से काम कर रहा है और सभी पीड़ित लोगों और उनके परिवारों के साथ खड़ा है।

ये भी पढ़ें - Delhi Blast: Wolf Pack वाट्सएप ग्रुप, Howl कोड के जरिए शाहीन करती थी शुरुआत; फिर वुल्फ आवर में रची जाती थी दिल्ली ब्लास्ट की साजिश

Advertisement
Published By:
 Sujeet Kumar
पब्लिश्ड