Rekha Gupta: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ, पहली बार बनी हैं विधायक

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। सोमवार को उन्होंने विधायक पद की शपथ ली।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rekha Gupta
रेखा गुप्ता ने दिल्ली विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ली. | Image: Video Grab

Delhi Assembly Session: दिल्ली की 8वीं विधानसभा के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। प्रोटेम स्पीकर अरविंदर सिंह लवली ने नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई है। इसमें सबसे पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शपथ ली। सुबह 11 बजे दिल्ली विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के बाद रेखा गुप्ता को सबसे पहले शपथ के लिए बुलाया गया। उनके बाद उपमुख्यमंत्री प्रवेश वर्मा और फिर दिल्ली कैबिनेट के मंत्रियों ने विधायक पद की शपथ ली है।

रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वो दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री बनी हैं। 19 फरवरी की बैठक में रेखा गुप्ता को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया था। उसके बाद 20 फरवरी को शपथ ग्रहण समारोह हुआ था। फिलहाल रेखा गुप्ता समेत सभी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ दिलाई गई है।

यह भी पढे़ं: 'केजरीवाल-सिसोदिया अहंकार में चूर थे', सिरसा ने याद किया वो वाकया जब...

मंत्री कपिल मिश्रा ने संस्कृति में ली शपथ

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के बाद विधानसभा के सदस्य के रूप में प्रवेश वर्मा आए थे। उसके बाद मंत्री आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह और फिर कपिल मिश्रा ने विधायक के रूप में शपथ ली। करावल नगर विधानसभा से जीतकर आए कपिल मिश्रा ने संस्कृत में विधानसभा सदस्य के रूप में शपथ ली।

Advertisement

रेखा गुप्ता के बारे में जानिए

दिल्ली की मुख्यमंत्री का पद संभालने वाली चौथी महिला रेखा गुप्ता पहली बार विधायक बनी हैं। वो दिल्ली के शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र से चुनी गई हैं। वो तीन बार दिल्ली नगर निगम में पार्षद रह चुकी हैं। रेखा गुप्ता को अलग-अलग संगठनात्मक भूमिकाओं में अपने अनुभव के साथ महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण पर काम के लिए जाना जाता है। उन्होंने दिल्ली में भाजपा महिला मोर्चा की महासचिव और पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारी समिति की सदस्य के रूप में भी काम किया है।

दिल्ली विधानसभा में बदली अब तस्वीर

दिल्ली में सत्ता परिवर्तन के बाद 8वीं विधानसभा का ये पहला सत्र है। लिहाजा विधानसभा के भीतर पिछली बार के मुकाबले तस्वीर उलटी है। सत्ता में बीजेपी बैठी है, जबकि पहली बार आम आदमी पार्टी दिल्ली विधानसभा के भीतर विपक्ष की भूमिका में है। हालिया दिल्ली विधानसभा चुनावों में बीजेपी 70 विधानसभा सीटों में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद राष्ट्रीय राजधानी की सत्ता में आई है। एक दशक से सदन में 60 से अधिक सदस्यों वाली AAP को इस बार महज 22 सीटें ही मिल पाईं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: रेखा गुप्ता ने दिल्ली सचिवालय में कार्यभार संभाला

Published By:
 Dalchand Kumar
पब्लिश्ड