अपडेटेड 22 February 2025 at 19:42 IST
दिल्ली विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू, पहले दिन विधायक लेंगे शपथ और अध्यक्ष का चुनाव... कैग रिपोर्ट कब होगी पेश?
दिल्ली विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू हो रहा है। पहले दिन विधायकों को शपथ दिलाया जाएगा, और इसके बाद अध्यक्ष का चुनाव होगा। जानें कैग रिपोर्ट कब पेश होगी।
- भारत
- 2 min read

Delhi Assembly Session: राजधानी दिल्ली में विधानसभा सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। बता दें, पहले दिन सभी विधायकों को शपथ दिलाया जाएगा। इसके साथ ही अध्यक्ष का चुनाव होगा। दिल्ली विधानसभा सत्र में सबकी नजर कैग रिपोर्ट पर होने वाली है। बता दें, बीजेपी सरकार ने पहले ही ऐलान कर दिया था कि कैग रिपोर्ट को दिल्ली विधानसभा में पेश किया जाएगा।
दिल्ली विधानसभा बुलेटिन के अनुसार, सत्र के पहले दिन 24 फरवरी को सुबह 11 बजे नवनिर्वाचित सदस्यों का शपथग्रहण होगा। इसके साथ ही दोपहर 2 बजे स्पीकर का चुनाव होगा।
25 फरवरी को कैग रिपोर्ट पेश की जाएगी
बुलेटिन के अनुसार 25 फरवरी को उपराज्यपाल सदन को संबोधित करेंगे और उसके बाद कैग रिपोर्ट पेश की जाएंगी। उपराज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा 27 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगी और उसके बाद उपसभापति का चुनाव होगा।
रेखा कैबिनेट की पहली बैठक में मिली मंजूरी
दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कुर्सी संभालते ही ताबड़तोड़ फैसले लेने शुरू कर दिए। पहली ही कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री गुप्ता ने दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू करने का ऐलान किया और कैग रिपोर्ट को भी विधानसभा में पेश करने को मंजूरी दी गई। दूसरा कैग रिपोर्ट, 14 रिपोर्ट जो पेंडिंग हैं, पहले हाउस (विधानसभा) में उनको पेश किया जाएगा।
Advertisement
ऐसे में आने वाले दिनों में अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया जैसे AAP के दिग्गज नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। गौरतलब है कि पीएम मोदी ने दिल्ली चुनाव में जीत के बाद कहा था कि पहले विधानसभा सत्र के दौरान CAG रिपोर्ट पेश होगी और सभी भ्रष्ट्राचार पर जांच बिठाई जाएगी।
विजेंद्र गुप्ता दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे
भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता आठवीं दिल्ली विधानसभा के स्पीकर होंगे। पिछली विधानसभा में वह नेता प्रतिपक्ष थे। सीएम गुप्ता ने कहा कि पार्टी विधायक अरविंदर सिंह लवली सदन के ‘प्रोटेम स्पीकर’ होंगे। नवनिर्वाचित विधायकों को 24-25 फरवरी को शपथ दिलाई जाएगी और 26 फरवरी को शिवरात्रि की छुट्टी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार कैग रिपोर्ट पेश करेगी।
Advertisement
Published By : Kanak Kumari Jha
पब्लिश्ड 22 February 2025 at 19:30 IST