अपडेटेड 24 December 2025 at 14:20 IST

Delhi Weather: दिल्ली की हवा में मामूली सुधार, अब भी 'बेहद खराब' श्रेणी में AQI, ठंड से ठिठुरे लोग; इस दिन से और गिरेगा पारा

Delhi Weather Update: दिल्ली में प्रदूषण से मामूली राहत मिली है। AQI में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन अब भी ये बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है। इस बीच पारा भी लगातार गिर रहा है।

Follow : Google News Icon  
Delhi NCR AQI Today
Delhi NCR Air Pollution | Image: ANI

Delhi-NCR Weather news: देश की राजधानी दिल्ली के लोगों को पिछले कई दिनों से प्रदूषण से जूझना पड़ रहा है। यहां हवा बेहद जहरीली बनी हुई है, जिसमें लोगों का सांस लेना दुभर हो गया। आज, 24 दिसंबर को प्रदूषण और कोहरे से थोड़ी राहत जरूर मिली है। हालांकि इस बीच दिल्ली में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।

दिल्ली में सर्दी के मौसम में प्रदूषण से हालात बिगड़ने लगते है। पिछले कई सालों से यही हाल देखने मिल रहा है। इस बार भी पॉल्यूशन ने लोगों की मुश्किलें बढ़ाई हुई है। कई दिनों से दिल्लीवाले प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। हालांकि बुधवार सुबह इसमें थोड़ी गिरावट दर्ज की गई, तब भी हवा की स्थिति अब भी ‘बहुत खराब’ से ‘गंभीर’ श्रेणी में है।

प्रदूषण से मामूली राहत

दिल्‍ली का AQI आज, सुबह 355 दर्ज किया गया। ज्यादातर इलाकों में AQI का स्तर 350 से 400 के बीच दर्ज हुआ है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मुताबिक आज सुबह 7 बजे अलीपुर में AQI 333, आनंद विहार में 374, अशोक विहार में 362, बवाना में 352, बुराड़ी में 320, चांदनी चौक में 382, द्वारका सेक्टर 8 में 371 दर्ज हुआ है।

अन्य इलाकों की बात करें तो IGI एयरपोर्ट पर सुबह 7 बजे AQI 273, जहांगीरपुरी में 373, लोधी रोड में 330, मुंडका में 385, नजफगढ़ में 322, नरेला में 347, नेहरू नगर में 399, पटपड़गंज में 374, पंजाबी बाग में 373, आरके पुरम में 376, रोहिणी में 369, शादीपुर में 313, सोनिया विहार में 356, विवेक विहार में 377, वजीरपुर में 372 रहा।

Advertisement

गाजियाबाद-नोएडा में कैसे हालात?

NCR के दूसरे इलाकों की बात करें सुबह 7 बजे नोएडा के सेक्टर 62 में AQI 302 दर्ज हुआ। वहीं, गाजियाबाद के इंदिरापुरम में 248, लोनी में 272, संजय नगर में 339 और वसुंधरा में 377 दर्ज हुआ।

इसके अलावा दिल्ली में आज कोहरे में भी कमी देखने को मिली। जहां कई दिनों से विभिन्न इलाकों में सुबह और रात के समय विजिबिलिटी लगभग शून्य थी। हालांकि आज हालात थोड़े सुधरे हुए नजर आए।

Advertisement

अभी और गिरेगा पारा

इस वक्त दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर लौट रहा है। दिल्ली में अगले 7 दिनों तक न्यूनतम तापमान गिरकर 7 से 8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं, अधिकतम तापमान भी गिरकर 19 से 20 डिग्री के आसपास रह सकता है।

यह भी पढ़ें: बार-बार गैंगरेप, हत्या की कोशिश, अब कुलदीप सेंगर की रिहाई... उन्नाव रेप केस में अब तक क्या-क्या हुआ? 2017 से लेकर 2025 तक की पूरी टाइमलाइन

Published By : Ankur Shrivastava

पब्लिश्ड 24 December 2025 at 08:46 IST