दिवाली के बाद दिल्ली में दमघोंटू हुई हवा, चांदनी चौक में AQI पहुंचा 400; जानिए अन्य इलाकों में प्रदूषण का हाल

आज यानी मंगलवार की सुबह दिल्ली के कई इलाकों में प्रदूषण की स्थिति बेहद खराब दर्ज की गई है। चांदनी चौक में एयर क्वालिटी इंडेक्स 400 तक जा पहुंचा है जिसे बहुत खराब श्रेणी में माना जाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi NCR AQI Today
Delhi NCR AQI Today | Image: ANI

Delhi NCR AQI: देश की राजधानी और आसपास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब और सिवियर कैटगरी में दर्ज की गई है। वायु प्रदूषण के साथ ही विजिबलिटी भी कम हो गई है। आलम यह है कि दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI)  400 तक दर्ज किया गया है।

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आज सुबह 6 बजे जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता (AQI) बेहद गंभीर श्रेणी में बनी हुई है। राजधानी का चांदनी चौक इलाका 400 के डरावने आंकड़े के साथ सबसे प्रदूषित दर्ज किया गया, जबकि पूसा में वायु गुणवत्ता सूचकांक 398 रहा। इसके अलावा, दिल्ली के अन्य प्रमुख क्षेत्रों में भी प्रदूषण का स्तर चिंताजनक है, जिसमें एनएसयूटी जाफरपुर में 384, कॉमनवेल्थ स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 380, सिरी फोर्ट में 375, तालकटोरा गार्डन में 373, मथुरा रोड में 372, और बुराड़ी क्रॉसिंग में 364 एक्यूआई रिकॉर्ड किया गया।

इन इलाकों की हवा भी बेहद खराब

इसी तरह आईआईटी दिल्ली में वायु गुणवत्ता का स्तर 361, आया नगर में 360 और बवाना में 328 दर्ज किया गया। वहीं, कुछ अन्य इलाकों में प्रदूषण का स्तर थोड़ा कम, लेकिन फिर भी बेहद खराब श्रेणी में बना हुआ है जिसमें द्वारका सेक्टर-8 में 327, शादीपुर में 325, लोधी रोड में 324 और झड़ौदा कलां में 320 एक्यूआई मापा गया।

NCR के शहरों के हाल क्या?

वहीं एनसीआर (NCR) की बात करें तो इसके प्रमुख शहरों में हवा की गुणवत्ता एक बार फिर चिंताजनक स्तर पर पहुंच गई है। हालिया आंकड़ों के मुताबिक, गुरुग्राम की हवा सबसे ज्यादा खराब दर्ज की गई है, जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 324 के साथ 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। इसके बाद नोएडा 317 और फरीदाबाद 315 के एक्यूआई के साथ प्रदूषण की इसी गंभीर श्रेणी में शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर गाजियाबाद में स्थिति थोड़ी बेहतर है, जहां एक्यूआई 265 दर्ज किया गया है जो 'खराब' श्रेणी में आता है।

Advertisement

क्या होता है AQI ?

बता दें कि हवा की गुणवत्ता को मापने के लिए एक खास तरह का पैमाना बनाया गया है, जिसे AQI यानी Air Quality Index कहा जाता है। AQI हमें बताता है कि किसी शहर की हवा कितनी स्वच्छ और कितनी प्रदूषित है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानकों के मुताबिक, यदि एक्यूआई 301 से 400 के बीच में है तो हवा की गुणवत्ता को 'बहुत खराब' श्रेणी में माना जाता है। वहीं 401 से 500 के बीच होने पर यह 'गंभीर'श्रेणी में आता है। 

यह भी पढ़ें: नोएडा सेक्टर-63 की गारमेंट कंपनी में लगी भीषण आग, धू-धू कर जली बिल्डिंग, फायर ब्रिगेड ने ऊपर फंसे 2 लोगों को बचाया

 

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड