अपडेटेड 16 October 2024 at 10:58 IST
Delhi: विकासपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक शख्स की चाकू घोंपकर हत्या
Delhi: विकासपुरी इलाके में झगड़े के दौरान एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या करने का मामला सामने आया है।
- भारत
- 1 min read

Delhi: पश्चिमी दिल्ली के विकासपुरी इलाके में कथित तौर पर छह लोगों ने एक व्यक्ति की चाकू घोंपकर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान विकासपुरी के इंदिरा कैंप निवासी संजय के रूप में हुई है और वह पेशे से वाहन चालक था।
पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) (पश्चिम) विचित्र वीर ने बताया कि विकास पुरी में हुई इस घटना के संबंध में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) में मंगलवार रात करीब 11 बजे सूचना मिली थी।
अधिकारी ने कहा, ‘‘संजय अपने दोस्त मनीष के साथ इलाके में घूम रहा था, तभी वहां कुछ स्थानीय लोगों से उसकी बहस हो गई जिसके बाद संजय को बुरी तरह पीटा गया और उसे चाकू मार दिया गया। मनीष अपनी जान बचाकर भागने में सफल रहा।’’
Advertisement
डीसीपी ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल संजय को अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
वीर ने बताया कि घटना में कथित तौर पर शामिल छह लोगों को हिरासत में ले लिया गया है और इनमें से कुछ लोग उसी इलाके के रहने वाले हैं।
Advertisement
पुलिस ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)
Published By : Kajal .
पब्लिश्ड 16 October 2024 at 10:58 IST