Delhi: मामूली कहासुनी में युवक का मुक्का लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत

दिल्ली के शाहदरा में मामूली बात पर एक युवक ने अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को मुक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Follow : Google News Icon  
Undertrail person dies
Delhi: मामूली कहासुनी में युवक का मुक्का लगने से अधेड़ व्यक्ति की मौत | Image: PTI

दिल्ली के शाहदरा में मामूली बात पर एक युवक ने अधेड़ उम्र के एक व्यक्ति को मुक्का मार दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि मक्खी सराय इलाके में बुधवार को यह घटना हुई थी और इसके तुरंत बाद आरोपी शादाब (23) को पकड़ लिया गया। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान 55 वर्षीय दयाराम के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक

पुलिस के मुताबिक, बातचीत के दौरान दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गुस्से में आकर शादाब ने दयाराम के चेहरे पर एक मुक्का मारा, जिसके बाद दयाराम (55) बेहोश होकर जमीन पर गिर गए। उसने बताया कि पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि शादाब के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। दयाराम बाज़ार में फुटपाथ पर कपड़े बेचते थे।

ये भी पढ़ें - 'हाउसिंग जिहाद के जरिए मुंबई का इस्लामीकरण हो रहा है',- संजय निरुपम

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By :
Garima Garg
पब्लिश्ड