Delhi: पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में काला जठेड़ी गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां छावला इलाके में मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
13 people linked to two criminal gangs arrested in Jharkhand's Ramgarh
Delhi: पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में काला जठेड़ी गिरोह के 2 सदस्य गिरफ्तार | Image: X

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने यहां छावला इलाके में मुठभेड़ के बाद काला जठेड़ी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जेल में बंद गैंगस्टर ओमप्रकाश उर्फ ​​काला के भाई अमित डागर और उसके साथी अंकित के बारे में मिली सूचना के आधार पर पुलिस की एक टीम शनिवार देर रात मौके पर पहुंची थी।

अधिकारी ने बताया कि..

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने जब आरोपियों को घेर लिया तो उन्होंने पुलिस टीम पर गोलियां चला दीं। उन्होंने बताया कि जवाबी गोलीबारी में दोनों आरोपियों के पैर में गोली लग गई और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी काला जठेड़ी गिरोह के प्रमुख सदस्य हैं। इसने बताया कि गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों का पता लगाने के लिए मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें - Papmochani Ekadashi 2025: 25 या 26 मार्च, कब है पापमोचनी एकादशी?

Advertisement

(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)

Published By:
 Garima Garg
पब्लिश्ड