Delhi Metro: इस लाइन पर सेवाएं रही बाधित, देरी से चली मेट्रो; DMRC ने दिया अपडेट
डीएमआरसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।
- भारत
- 1 min read

Delhi Metro: दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी स्टेशन के बीच शुक्रवार को सेवाएं कुछ देर के लिए विलंबित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। मेट्रो सेवाएं हालांकि कुछ मिनटों बाद ही सामान्य हो गईं।
डीएमआरसी ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई।
डीएमआरसी ने सुबह 9:45 बजे अपने पोस्ट में कहा, ‘‘ असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अन्य लाइनों का उपयोग करें। अन्य सभी लाइन पर सेवा सामान्य हैं।' डीएमआरसी ने 14 मिनट बाद एक नए पोस्ट में कहा कि सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।
यह भी पढ़ें: RG Kar Case: 'दोषी संजय रॉय को फांसी हो', कोलकाता रेप-मर्डर केस में हाईकोर्ट ने मंजूर की CBI की याचिका
Advertisement
(Note: इस भाषा कॉपी में हेडलाइन के अलावा कोई बदलाव नहीं किया गया है)