आश्रम में छात्राओं के साथ 'गंदा खेल' खेलने वाले स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती को कोर्ट से झटका, अग्रिम जमानत याचिका खारिज
दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े मामले में स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। चैतन्यानंद पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण के भी आरोप है।
- भारत
- 3 min read

Swami Chaitanyananda saraswati : दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। यह याचिका कथित वित्तीय अनियमितताओं से जुड़े एक मामले में दायर की गई थी। कोर्ट ने उनके आवेदन पर विचार करने के बाद यह निर्णय लिया कि अग्रिम जमानत देना उचित नहीं है। चैतन्यानंद पर 17 छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और यौन शोषण का भी आरोप है।
चैतन्यानंद पर छात्राओं के साथ छेड़छाड़ और मठ की जमीन से जुड़े करोड़ों रुपये के घोटाले के गंभीर आरोप लगे हैं। यह मामला तब सुर्खियों में आया जब मठ के हॉस्टल में रहने वाली छात्राओं ने चैतन्यानंद के खिलाफ FIR दर्ज कराई, जिसमें कई चौंकाने वाले खुलासे सामने आए। वित्तीय अनियमितताओं की जांच अभी जारी है। इस मामले में उनकी जमानत याचिका खारिज होने के बाद अब आगे की कानूनी प्रक्रिया पर सभी की नजरें टिकी हैं। यह मामला दिल्ली में चर्चा का विषय बना हुआ है।
जमीन घोटाले के आरोप
चैतन्यानंद पर DDA द्वारा दक्षिणाम्नाय श्री शारदा पीठम को आवंटित वसंत कुंज के प्लॉट नंबर 7 को फर्जी ट्रस्ट के नाम करने की साजिश रचने का आरोप है। रिपब्लिक भारत की विशेष रिपोर्ट के अनुसार, मठ की जमीन को कई कंपनियों को फर्जी लीज पर देकर हर महीने 40 लाख रुपये से ज्यादा का गबन किया गया।
- Avalon Information Systems Pvt. Ltd.: ₹4.95 लाख/माह (31.08.2020)
- Ebro India Pvt. Ltd.: ₹26.21 लाख/माह (28.09.2022)
- Cement Manufacturers Association: ₹27.27 लाख/माह (15.01.2024)
- Reliance Infrastructure Ltd.: ₹12.48 लाख/माह (16.10.2024)
- Vedica Foundation: ₹26 लाख/माह (10.12.2024)
आरोप है कि चैतन्यानंद ने हॉस्टल और कैंपस में लगे CCTV कैमरों का कंट्रोल अपने फोन पर रखा था। खास तौर पर लड़कियों के बाथरूम के बाहर लगे CCTV की फुटेज उनके फोन पर उपलब्ध थी, जिसे वो नियमित रूप से देखा करता था। पुलिस जांच में पता चला कि सभी CCTV फुटेज डिलीट कर दी गई हैं। हालांकि, पुलिस अब DVR से फुटेज रिकवर करने की कोशिश कर रही है।
Advertisement
छात्राओं ने दर्ज कराए बयान
स्वामी चैतन्यानंद सरस्वती पर EWS स्कॉलरशिप पर पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा कोर्स कर रही छात्राओं ने अश्लील हरकतें करने का आरोप लगाया है। इस मामले में अब तक 32 छात्राओं के बयान दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 17 ने बताया कि आरोपी स्वामी ने उनके साथ अश्लील भाषा का इस्तेमाल किया, आपत्तिजनक मैसेज भेजे और जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की।
17 लड़कियों ने जैसे ही वहां हो रही गंदी हरकतों का राज पुलिस के सामने खोला, तो सबसे पहले आश्रम चलाने वाला स्वामी चैतन्यानंद मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में दिल्ली, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड और राजस्थान में रेड कर रही है। इस आश्रम में दो बैच चल रहे हैं, जिनमें 35 से ज्यादा छात्राएं पढ़ती हैं। 16 पीड़ित छात्राओं ने अदालत में भी अपनी बयान दर्ज कराए हैं।