अपडेटेड 25 February 2026 at 14:48 IST

मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की लड़कियों पर नस्लीय टिप्पणी मामले में आरोपी कपल गिरफ्तार, CM रेखा गुप्ता बोलीं- दुर्व्यवहार बर्दाश्त नहीं होगा

Malviya Nagar Racial Abuse Case: दिल्ली के मालवीय नगर मामले में पुलिस ने आरोपी कपल हर्ष और रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया है। ये कार्रवाई SC-ST एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत हुई है। इस बीच मामले पर सीएम रेखा गुप्ता का भी बयान आया है।

Follow : Google News Icon  
CM Rekha Gupta on Malviya Nagar Incident
मालवीय नगर मामले पर सीएम रेखा गुप्ता | Image: ANI, X

Malviya Nagar Incident: दिल्ली के मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की तीन लड़कियों के साथ नस्लीय दुर्व्यवहार और बदसलूकी करने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। दिल्ली पुलिस ने आरोपी महिला रूबी जैन और उसके पति हर्ष को गिरफ्तार कर लिया है। इस बीच पूरे मामले पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का भी बयान आया है। उन्होंने पीड़ित लड़कियों से मुलाकात करने और मामले में सख्त एक्शन लेने की बात कही है।

दरअसल, मालवीय नगर में अरुणाचल प्रदेश की 3 लड़कियों के साथ पड़ोसी जोड़े का मामूली बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद कपल ने इन लड़कियों पर नस्लीय शब्दों का इस्तेमाल कर प्रताड़ित किया।

कोई भी दुर्व्यहार उनके साथ बर्दाश्त नहीं होगा- CM रेखा गुप्ता

घटना पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने एक बयान जारी कर कहा कि मालवीय नगर में नॉर्थ ईस्ट की जो हमारी बहनों के साथ कुछ लोगों द्वारा दुर्व्यवहार हुआ है, ये घटना मेरे संज्ञान में आई है। मैं जल्द उन लोगों से मिलूंगी। मैं एक बार कहना चाहती हूं कि देश की राजधानी दिल्ली पर हम सब अलग-अलग राज्यों से आए लोगों का जितना अधिकार है, उतना ही मेरे नॉर्थ ईस्ट से आए भाई-बहनों का भी अधिकार हैं। देश के सीमावर्ती राज्यों से वो लोग दिल्ली में आते हैं, अपना जीवनयापन करने के लिए बड़ी मेहनत से अपना काम करते हैं और दिल्ली को गति देते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी दुर्व्यहार उनके साथ बर्दाश्त नहीं होगा। जिन्होंने ऐसा किया उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। मैं उन बहनों के साथ नॉर्थ ईस्ट के बाकी साथियों से भी मिलकर उनकी समस्याएं सूनुंगी और समाधान दूंगी। किसी भी तरह की पॉलिसी की जरूरत हुई तो वो भी बनाएंगे।

Advertisement

सिंधिया का भी आया बयान 

इससे पहले मामले पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, "मालवीय नगर घटना के संबंध में सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है और सभी संबंधित कानूनी प्रावधानों को लागू किया गया है। मैंने पेमा खांडू से बात की है और कहा है कि ऐसी घटनाओं को बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।"

दिल्ली पुलिस ने कपल को किया गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने मामले में एक्शन लेते हुए बुधवार (25 फरवरी) को मुख्य आरोपी हर्ष और उसकी पत्नी रूबी जैन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों की गिरफ्तारी SC-ST एक्ट और अन्य संबंधित धाराओं के तहत की गई है। मामले की जांच अब ACP रैंक के अधिकारी की देखरेख में हो रही है।

Advertisement

क्या है पूरा मामला? 

घटना 20 फरवरी की है।  अरुणाचल प्रदेश की 3 महिलाएं (जिनमें एक UPSC की तैयारी कर रही हैं) मालवीय नगर में किराए के फ्लैट में रहती हैं। उनका फ्लैट चौथी मंजिल पर है। दोपहर करीब 3 बजकर 30 मिनट पर फ्लैट में एयर कंडीशनर लगवाने के लिए इलेक्ट्रीशियन को बुलाया गया था। काम के दौरान ड्रिलिंग करते हुए धूल और मलबा नीचे वाले फ्लोर की बालकनी में गिर गया। इसके बाद वहां रहने वाले हर्ष सिंह और उनकी पत्नी रूबी जैन उन लड़कियों के पास आए और बहस हुई शुरू कर दी।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि आरोपी कपल ने उन्हें और पूरे नॉर्थ ईस्ट समुदाय को टारगेट किया। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आरोपी महिला रूबी जैन पीड़ित लड़कियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी करती नजर आ रही हैं। महिलाओं ने आरोपी लगाया कि उन्हें कहा गया, 'क्या यहां बिजनेस करने आई हो? घर में मसाज पार्लर खोल लिया? धंधेवाली हो, 500 रुपये में काम करती हो, मोमो बेचने जाओ, नॉर्थ ईस्ट वाले गटरछाप हैं, नॉर्थ ईस्ट लोग शिट हैं' जैसे कमेंट्स किए। आरोपी महिला ने इससे भी ज्यादा घिनौनी बातें कही।

यह भी पढ़ें: वरमाला के बाद स्टेज पर खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, तभी आया सनकी आशिक और सटाकर लड़की को मार दी गोली, मची चीख-पुकार; VIDEO

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 25 February 2026 at 14:41 IST