Bihar: वरमाला के बाद स्टेज पर खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, तभी आया सनकी आशिक और सटाकर लड़की को मार दी गोली, मची चीख-पुकार; VIDEO

Buxar news: बक्सर में एकतरफा प्यार में सनकी आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी। वरमाला के बाद जब स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन खड़े थे, तभी वो उनके पास गया और लड़की को गोली मारी। घटना से शादी में दहशत मच गई।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Bihar news: बिहार के बक्सर से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शादियों की खुशियों के बीच तब दहशत मच गई जब एक जयमाला के बाद स्टेज पर खड़ी दुल्हन को गोली मारी गई। सिरफिरे आशिक ने एकतरफा प्यार में इस खौफनाक घटना को अंजाम दिया। गोली लगने से लहुलूहान हुई दुल्हन स्टेज पर गिर पड़ी। इसके बाद आनन-फानन में लड़की को अस्पताल ले जाया गया। उसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है।

स्टेज पर खड़े थे दूल्हा-दुल्हन, तभी…

मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा नगर पंचायत स्थित मल्लाह टोली में एक शादी समारोह का है। शादी की रस्में चल रही थी। वरमाला के बाद दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े थे। एक लड़की दूल्हा- दुल्हन की आरती उतार रही होती है। तभी अचानक स्टेज के पास भीड़ में मौजूद लड़का उनके पास आता है। वो पिस्टल निकालकर दुल्हन को गोली मार दी। इससे शादी समारोह में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि बारात उत्तर प्रदेश से आई थी।

मौके से फरार हुआ आरोपी

इस खौफनाक वारदात का एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। शुरुआत में तो मेहमानों को लगा कि शायद यह हर्ष फायरिंग है। जैसे ही स्टेज पर खड़ी दुल्हन लहूलुहान होकर नीचे गिरी, तो सबके के होश उड़ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते आरोपी ने मौके का फायदा उठाया और वहां से फरार हो गया।

गोली लगने के बाद गंभीर रूप से घायल हुई युवती को आनन-फानन में सदर बक्सर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार देने के बाद दुल्हन की नाजुक स्थिति देखते हुए डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया है।

Advertisement

मामले की जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलने पर मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से सबूत जुटाए और मामले की जांच शुरू कर दी। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। फिलहाल आरोपी के पिता को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछी की जा रही है।

यह भी पढ़ें: सनकी पति ने की पत्नी समेत 3 बच्चों की गला रेतकर हत्या, दिल्ली में दिल दहला देने वाली वारदात से सनसनी

Advertisement
Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड