बजट के लिए CM रेखा गुप्ता ने दिल्ली वालों से मांगे सुझाव, झुग्गियों के लोगों से की बात; समस्याओं के समाधान का दिया भरोसा

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बजट के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं, इसको लेकर वो लगातार लोगों से मिल रही हैं और उनके सुझाव ले रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: X- PTI

Delhi: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) ने बजट के लिए लोगों से सुझाव मांगे हैं, इसको लेकर वो लगातार लोगों से मिल रही हैं और उनके सुझाव ले रही हैं। रविवार को सीएम रेखा ने दिल्ली के आरके पुरम की झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उनकी राय जानी।

इस मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की सरकार का बजट तैयार किया जा रहा है और हम लोग अलग-अलग वर्गों के पास जाकर या उन्हें बुलाकर उनके सुझाव ले रहे हैं, उनकी अपेक्षाएं जान रहे हैं। मैंने सभी महिला संगठनों को, व्यापारी संगठनों को बुलाया। उसके बाद हमने शिक्षा क्षेत्र व दिल्ली देहात क्षेत्र के लोगों को भी बुलाया। इसी कड़ी में हम आज दिल्ली झुग्गी बस्ती के लोगों से भी बातचीत करने आए कि उनके मन में क्या पीड़ा है। इन सभी लोगों की तकलीफों को दूर किया जाएगा ऐसा विश्वास मैंने इन लोगों को दिलाया है। दिल्ली में किसी भी कोने में नशे की समस्या होगी, उसे खत्म करने के लिए उपयुक्त समाधान किए जाएंगे।

हमारी नीति और नीयत दोनों स्पष्ट, समस्याओं का समाधान होगा- CM रेखा गुप्ता

दिल्ली में कचरा प्रबंधन के मुद्दे पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारी नीति और नीयत दोनों स्पष्ट है। काम करना है, काम कर रहे हैं और काम करते रहेंगे तो समस्याओं का समाधान भी होगा। समस्याओं का समाधान भी करेंगे और उसका उपचार भी करेंगे।

Advertisement

बजट के लिए लोगों से ले रहे सुझाव- CM रेखा गुप्ता

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली सरकार अपने बजट के लिए जनता के बीच जाकर उनके सुझाव लगातार ले रही है। आज की श्रृंख्ला में मैंने आज यहां आरके पुरम विधानसभा के झुग्गी बस्तियों के भाई-बहनों से बात की है। जो बातें मेरे संज्ञान में आई हैं वह बहुत महत्वपूर्ण हैं और तुरंत प्रभाव से हम उन बातों को रेखांकित करके काम शुरू करेंगे।

Advertisement

इसे भी पढ़ें: ट्रंप और टैरिफ टेररिज्म...अमेरिकी राष्‍ट्रपति पर बाबा रामदेव का हमला

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड