अपडेटेड 28 February 2025 at 20:32 IST

'इतनी भारी रिपोर्ट है, 3-4 किलो वजन, मैं बनिया की लड़की हूं दिल्ली की जनता का एक-एक रुपया...', CM रेखा गुप्ता ने भरी हुंकार

दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दूसरी CAG रिपोर्ट पेश की। इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग में हुए अनियमिताओं का खुलासा किया गया है।

Follow : Google News Icon  
CM Rekha Gupta
CM Rekha Gupta | Image: ANI

दिल्ली विधानसभा आज, 28 फरवरी को बीजेपी ने दूसरी कैग रिपोर्ट में पेश की। विधानसभा में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दूसरी CAG रिपोर्ट पेश की। दूसरी कैग रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग की ऑडिट रिपोर्ट है। रिपोर्ट में दिल्ली के हेल्थ सेक्टर की अनियमितताओं का खुलासा किया गया है। इससे पहले 25 फरवरी दिल्ली शराब घोटाले पर विधानसभा में CAG रिपोर्ट पेश की गई थी।


दिल्ली विधानसभा में शराब घोटाले पर पेश की गई CAG रिपोर्ट पर विवाद अभी थमा भी नहीं था कि BJP सरकार ने आम आदमी पार्टी को दूसरा झटका दे दिया। दिल्ली विधानसभा में शुक्रवार (28 फरवरी) को मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दूसरी CAG रिपोर्ट पेश किया। इस रिपोर्ट में स्वास्थ्य विभाग में हुए अनियमिताओं का खुलासा किया गया है। शुक्रवार को विधानसभा में एक बार फिर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हुआ,जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा हुआ।

AAP पर भड़कीं CM रेखा गुप्ता

दिल्ली विधानसभा में सीएम रेखा गुप्ता ने AAP पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी ने अपने कार्यकाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस, बाइट देना और सोशल मीडिया पर पोस्ट करने के अलावा किया क्या है? जनता ने दिखा दिया कि जब जनता चाहती है तो सर पर भी बिठाती है और जनता के दिल से उतर जाओ तो सड़क पर भी ला देती है। धरने की पार्टी फिर से धरने पर जा बैठी है।

अहंकार तो रावण का नहीं चला-CM रेखा

AAP पर हमला बोलते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, वो तो यमुना में जहर डालने वाली बात करने वाले, कमी इस जन्म में नहीं हारने की बात करने वाले। अहंकार तो रावण का नहीं चला, तो ये क्या चीज है, जनता ने इनको दिखा दिया। आतिशी खजाने खाली करके गईं हैं, वो सोच रही हैं, जनता को देंगे कैसे। मगर विकसित दिल्ली के लिए जो भी हमें करना पड़ेगा, हम दिल्ली के लिए करेंगे। पीएम मोदी का दिल्ली के लिए जो सपना है उसे हमारी पार्टील हर हाल में पूरा करेगी। पिछली सरकार ने अपनी बुद्धि का इस्तेमाल जनता को बरगलाने में किया। हम जनता की सेवा करेगा।

Advertisement

मैं तो बनियों की बेटी हूं, हिसाब लूंगी-CM रेखा

विधानसभा में पेश हुई दूसरी CAG रिपोर्ट पर बोलते हुए रेखा गुप्ता ने कहा, एक-एक रिपोर्ट इतनी भारी-भारी है, जिसका वजन तीन-चार किलो है। इन रिपोर्टस को लेकर AAP की सांसे ऊपर-नीचें हो रही हैं। मगर मैं बताना चाहती हूं कि मैं तो बनियों की बेटी हूं, दिल्ली में जनता का एक-एक रुपया का दुरुप्रयोग नहीं होने दूंगी। सबका हिसाब निकालेंगी। 

यह भी पढ़ें: उद्धव पर क्यों भड़के एकनाथ शिंदे, कहा उनके पापों को धोने महाकुंभ...

Advertisement

Published By : Rupam Kumari

पब्लिश्ड 28 February 2025 at 20:32 IST