सीएम रेखा गुप्ता का दिल्लीवासियों को तोहफा, न्यूनतम मजदूरी में किया इजाफा; श्रमिकों की हुई बल्ले-बल्ले

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने श्रमिकों के हक में बड़ा फैसला लेता हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Rekha Gupta
Delhi CM Rekha Gupta | Image: X

दिल्ली की बीजेपी सरकार ने श्रमिकों के हक में बड़ा फैसला लेता हुए न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की है। सीएम रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली सरकार ने सभी श्रेणियों के श्रमिकों के लिए न्यूनतम मजदूरी दरों में वृद्धि की घोषणा की है। ये नई दरें 1 अप्रैल 2025 से लागू होंगी।

अब अकुशल श्रमिकों का मासिक वेतन अब 18,456 रुपये होगा, जबकि स्नातक और उससे अधिक योग्यता वाले श्रमिकों को 24,356 रुपये प्रति माह मिलेंगे। सरकार का कहना है कि यह वृद्धि महंगाई को ध्यान में रखते हुए की गई है, जिससे श्रमिकों को आर्थिक राहत मिलेगी।

श्रमिकों को कितना होगा फायदा?

  • अकुशल श्रमिकों को अब तक 18,066 रुपए मिलते थे यह बढ़कर 18,456 रुपए महीने हो गए हैं यानी उनकी सैलरी में ₹390 की बढ़ोतरी हुई है।
  • अर्ध कुशल श्रमिकों को अब तक 19,929 मिलते थे यह बढ़कर 20,371 रुपए महीने हो गए हैं अब इन मजदूरों को 442 रुपए की बढ़ोतरी हुई है।
  • कुशल श्रमिकों को अब तक 21,917 रुपए मिलते थे जो अब बढ़कर 22,411 रुपए महीने हो गए हैं यानी उनके वेतन में 494 का इजाफा हुआ है।
  • गैर मैट्रीकुलेट श्रमिकों को अब तक 19,929 रुपए मिलते थे और अब यह बढ़कर 20,371 रुपए हो गए हैं उनके वेतन में 442 महीने की बढ़ोतरी हुई है।
  • मैट्रीकुलेट लेकिन स्नातक नहीं है ऐसे श्रमिकों को अब तक 21,917 रुपए मिलते थे अब यह बढ़कर 22,411 रुपए महीने हो गए हैं यानी अब उनकी तनख्वाह में 494 हर महीने बढ़कर आएंगे।
  • स्नातक और उससे ऊपर वाले श्रमिकों को अब तक 23,836 रुपए मिलते थे जो आप बढ़कर 24,356 रुपए मासिक हो गए हैं यानी यानी अब उनकी तनख्वाह में 520 रुपए का इजाफा हुआ है।

इसे भी पढ़ें: सोनिया-राहुल के खिलाफ ED के एक्शन को CONG ने बताया राजनीतिक प्रतिशोध

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड