दिल्लीवासियों को CM रेखा गुप्ता ने दी 3 बड़ी परियोजनाओं की सौगात, कहा- विकास का नया अध्याय शुरू

Rekha Gupta: वहीं, इसके अलावा आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और द्वारका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के स्थापना दिवस पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा शिक्षा क्षेत्र में तकनीक और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कॉलेज में 220 डेस्कटॉप्स, 17 स्मार्ट बोर्ड्स इन लेबोरेट्रीज, एक्वाकल्चर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मशरूम कल्टीवेशन फैसिलिटी आदि परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Rekha Gupta
Rekha Gupta | Image: Republic

Rekha Gupta: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के अवसर पर ‘सेवा पखवाड़ा’ चल रहा है। इसके अंतर्गत दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज तीन बड़ी योजनाओं की शुरुआत की और संदेश दिया कि उनकी सरकार आधुनिक तकनीक, स्वच्छ ऊर्जा और सुदृढ़ बुनियादी ढांचे के माध्यम से दिल्ली को आत्मनिर्भर और पर्यावरण-संतुलित राजधानी बनाने के लक्ष्य पर लगातार काम कर रही है। मुख्यमंत्री ने आज मुबारकपुर डबास में 66/11 केवी जीआईएस ग्रिड सब-स्टेशन का शिलान्यास किया। नरेला में अग्निशमन केंद्र और रिठाला में 25 किलोवाट सोलर रूफटॉप प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।

मुख्यमंत्री का स्पष्ट कहना है कि उनकी सरकार दिल्ली के सर्वांगीण विकास के लिए दूर दृष्टि और ठोस संकल्प के साथ कार्य कर रही हैं। इस खास मौके पर  सांसद योगेंद्र चंदोलिया, दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद , विधायक राजकरण खत्री, कुलवंत राणा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।


दिल्ली में अब विकास का एक नया दौर शुरू - रेखा गुप्ता 

इस खास मौके पर सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली में अब विकास का एक नया दौर शुरू हो चुका है। दिल्ली सरकार ऊर्जा उत्पादन और स्वच्छता में बड़े परिवर्तन ला रही है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार ने 1000 सरकारी इमारतों पर सोलर पैनल लगाने का कार्य शुरू किया है, जिसे समय पर पूरा कर लिया जाएगा। इस योजना से 55 मेगावॉट स्वच्छ ऊर्जा का उत्पादन होगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि 27 साल बाद वर्तमान की दिल्ली सरकार ने सात महीनों में ही ऐतिहासिक काम करके दिखाए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के मार्गदर्शन में दिल्ली प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ, हरित और विकसित दिल्ली की दिशा में आगे बढ़ रही है।


सीएम ने कहा कि दिल्ली सरकार हर चुनौती के समय जनता के बीच खड़ी रहती है और 24x7 सेवा के लिए समर्पित है। हमारी सरकार का संकल्प है कि दिल्ली को प्रदूषण मुक्त, स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर बनाया जाए। ये सभी योजनाएं दिल्लीवासियों को उनका अधिकार दिलाने और उन्हें बेहतर भविष्य देने के लिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता के आशीर्वाद से हम दिल्ली को एक स्वर्णिम अध्याय की ओर ले जाने के लिए लगातार कार्यरत है।

Advertisement

वहीं, इस मौके पर दिल्ली के ऊर्जा मंत्री आशीष सूद ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता दिल्ली के हर कोने में पहुंच रही हैं और विकास कार्यों को गति प्रदान कर रही हैं।


भविष्य की योजना: सौर ऊर्जा संयंत्र

  • दिल्ली जल बोर्ड बिल्डिंग में 25 किलोवाट क्षमता वाले सौर ऊर्जा संयंत्र से प्रति वर्ष 28,000 यूनिट से अधिक बिजली का उत्पादन होगा। यह परियोजना दिल्ली सरकार की इमारतों पर सौर संयंत्र लगाने की महत्वाकांक्षी योजना का हिस्सा है, जिसकी कुल क्षमता लगभग 5.5 मेगावाट होगी। ये प्लांट सालाना 60 लाख से अधिक यूनिट बिजली उत्पन्न करेंगे।
  • दिल्ली सरकार की ओर से टाटा पावर दिल्ली डिस्ट्रीब्यूशन लिमिटेड (टीपीडीडीएल) द्वारा मुबारकपुर दबास में 66 केवी ग्रिड सब-स्टेशन स्थापित किया जा रहा है, जो मुबारकपुर डबास, कराला और आसपास के क्षेत्रों को विश्वसनीय और निरंतर बिजली आपूर्ति प्रदान करेगा। यह 50 एमवीए क्षमता वाला ग्रिड सब-स्टेशन 16 फीडर क्षेत्रों को बिजली सप्लाई करेगा और आपूर्ति प्रणाली को मजबूत बनाएगा
  • नरेला में नया अग्निशमन केंद्र - यह अग्निशमन स्टेशन लगभग 1000 वर्ग मीटर क्षेत्र में स्थापित है। यहां दिल्ली जल बोर्ड के ओवरहेड टैंक और बोरवेल से पानी भरने की सुविधा है। यह स्टेशन घोगा, लामपुर बॉर्डर, बैंकनेर, सिंहोला, सिंघु बॉर्डर, बख्तावरपुर, इब्राहिमपुर, नंगली पूना और नरेला गांव जैसे कई क्षेत्रों को कवर करेगा।


दिल्ली को शिक्षा का हब बनाने के लिए लगातार प्रयास - सीएम गुप्ता

वहीं, इसके अलावा आज मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती और द्वारका स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज के स्थापना दिवस पर अपनी बात कही। उन्होंने कहा शिक्षा क्षेत्र में तकनीक और कौशल विकास को बढ़ावा देने की दिशा में कॉलेज में 220 डेस्कटॉप्स, 17 स्मार्ट बोर्ड्स इन लेबोरेट्रीज, एक्वाकल्चर स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मशरूम कल्टीवेशन फैसिलिटी आदि परियोजनाओं का भी उद्घाटन किया।

Advertisement

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार ने शिक्षा को हमेशा सर्वोच्च प्राथमिकता दी है और आधुनिक तकनीक के प्रयोग से छात्रों को विश्वस्तरीय अवसर दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि यहां स्थापित स्मार्ट बोर्ड्स, कंप्यूटर लैब्स और रिसर्च सुविधाएं छात्रों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ शोध एवं नवाचार की दिशा में प्रेरित करेंगी। मुख्यमंत्री रेखा ने कहा कि उनकी सरकार दिल्ली को शिक्षा का हब बनाने के लिए लगातार गंभीर प्रयास कर रही है। इसके लिए ही फैकल्टी की संख्या बढ़ाना, आधुनिक सुविधाओं का विकास, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पाठ्यक्रम विस्तार व कॉलेजों में सीटों में बढ़ोतरी पर लगातार मेहनत की जा रही है।

ये भी पढ़ें - Delhi: सत्येंद्र जैन को बड़ा झटका, मनी लॉन्ड्रिग मामले में ED का एक्शन; 7.44 करोड़ की प्रॉपर्टी की अटैच

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड