Delhi: CM रेखा गुप्ता ने 100 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी, जानें आनंद बिहार से कहां तक दौड़ेगी AC बस

नई एसी इलेक्ट्रिक बसों के DTC के बेडे में शामिल होने से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। विशेष रूप से अंतरराज्यीय मार्गों पर भी ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है। इनमें 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबी हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM रेखा गुप्ता ने 100 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी
CM रेखा गुप्ता ने 100 नई EV बसों को दिखाई हरी झंडी | Image: Republic

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और मजबूत, आधुनिक के साथ-साथ प्रदूषण-मुक्त बनाने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के बेड़े में बड़ी संख्या में इलेक्ट्रिक बसें शामिल की गईं। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कश्मीरी गेट स्थित अंतरराज्यीय बस अड्डे से 100 नई एसी इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

नई एसी इलेक्ट्रिक बसों के DTC के बेडे में शामिल होने से दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन कनेक्टिविटी और बेहतर होगी। विशेष रूप से अंतरराज्यीय मार्गों पर भी ई-बसों का संचालन शुरू हो गया है। इनमें 50 बसें 9 मीटर और 50 बसें 12 मीटर लंबी हैं। सभी लो-फ्लोर और एसी हैं, जिससे यात्रियों को चढ़ने-उतरने और सफर में आसानी होगी।

अब आनंद विहार से हापुड़ के बीच दौड़ेगी EV बस

इन बसों की शुरुआत से आनंद विहार से उत्तर प्रदेश के हापुड़ के बीच इलेक्ट्रिक बस सेवा भी आज से शुरू हो गई है। इस रूट पर यात्रियों को हर 20 मिनट में एसी बस उपलब्ध होगी। सुरक्षा के लिए बसों में सीसीटीवी कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। बस की लोकेशन रियल टाइम में देखी जा सकेगी। दिव्यांग यात्रियों की सुविधा का भी पूरा ध्यान रखा गया है।

 DTC के बेडे में 100 नई EV बस शामिल

इस मौके पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा,"इस सीजन में जब हर जगह प्रदूषण एक मुख्य चर्चा का विषय है, दिल्ली सरकार पौने दो साल में दिल्ली की सार्वजनिक परिवहन प्रणाली में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या लगातार बढ़ाकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही है। आज हमने अपने परिवहन नेटवर्क में जो 100 बसें शामिल की हैं, वे न केवल दिल्ली के लोगों को आने-जाने में मदद करेंगी, बल्कि उनकी सुरक्षा और दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाने में भी योगदान देंगी।

Advertisement

इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए पहल

सीएम ने आगे कहा, "हम लोगों को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित कर रहे हैं; इसके लिए हम सब्सिडी दे रहे हैं। वर्तमान में, दिल्ली में 7,088 बसें चल रही हैं, जो अब तक की सबसे अधिक संख्या है। इनमें से लगभग 5,400 बसें इलेक्ट्रिक हैं, जो देश के किसी भी राज्य में इलेक्ट्रिक बसों का सबसे बड़ा फ्लीट है। इसके अलावा, आप देख सकते हैं कि नवंबर के इस महीने में दिल्ली के मौसम और एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) में लगातार सुधार हो रहा है। यह पर्यावरण के प्रति अपनी साझा जिम्मेदारी को पूरा करने के लिए जनता और सरकार के मिलकर काम करने का परिणाम है।"

CM रेखा गुप्ता ने क्या कहा?

"सरकार नियमों को लागू करने को लेकर पूरी तरह दृढ़ है। मैं दिल्ली की जनता, अपने परिवहन विभाग और मंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं। मैं सभी अधिकारियों को भी शुभकामनाएं देता हूं। आप सभी की सामूहिक कड़ी मेहनत की बदौलत ही दिल्ली लगातार अपने लक्ष्यों को हासिल कर रही है। हमारा लक्ष्य है कि 2028 के अंत तक दिल्ली में 14,000 बसें दे पाए। वो सभी की सभी इलेक्ट्रिक होंगी।"

Advertisement

दिल्ली को बिहार से जोड़ने वाली बस सेवाएं भी होगी शुरू-रेखा गुप्ता

"अंतरराज्यीय बसों की बात करें तो, आज हमने हापुड़ और दिल्ली के बीच एक EV बस सेवा शुरू की है। चूंकि बहुत से लोग रोजाना दिल्ली और दिल्ली-NCR क्षेत्र के विभिन्न शहरों के बीच यात्रा करते हैं, इसलिए हमारे प्रशासन ने ये सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए यह पहल की है। इसके अलावा, हम जल्द ही दिल्ली को बिहार से जोड़ने वाली बस सेवाएं भी शुरू करेंगे।"

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, कई इलाकों में AQI 350 के पार

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड