Delhi Rain: बारिश के बाद जलभराव का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं CM रेखा गुप्ता, अधिकारियों को दिए समाधान के निर्देश

CM रेखा गुप्ता दिल्ली में पहली बारिश के बाद हालात का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं। उन्होंने सड़कों पर जलभराव के समस्या के लिए पिछली सरकार को जिम्मेदार ठहराया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Rain
Delhi Rain | Image: ANI

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के इलाकों में शुक्रवार सुबह मुसलाधार बारिश हुई। मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत तो मिली मगर सड़कों पर जलजमाव की वजह से भारी परेशानी उठानी पड़ी। कुछ घंटों की बारिश में ही दिल्ली के कई सड़कों पर जलजमाव हो गया। जलजमाव की वजह से सड़कों पर गाड़ियां रेंगती नजर आई तो लोगों को दफ्तर पहुंचने में भी देरी हो गई। इस बीच दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता बारिश के बाद जलभराव का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं।

CM रेखा गुप्ता दिल्ली में पहली बारिश के बाद हालात का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं। उन्होंने अपने X पर वीडियो शेयर कर लिखा, आज मैंने मजनू का टीला समेत दिल्ली के विभिन्न इलाकों में बारिश के कारण जलभराव की स्थिति का निरीक्षण किया। इस समस्या के समाधान के लिए मैं संबंधित अधिकारियों के साथ खुद मौके पर मौजूद हूं। सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि वे दिल्ली में जलभराव वाले स्थानों की पहचान करें और समाधान सुनिश्चित करें।

 जलभराव का जायजा लेने सड़कों पर उतरीं CM रेखा गुप्ता

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में हुई बारिश पर कहा,  सरकार और प्रशासन सुबह 5 बजे से ही लगातार अलर्ट पर थे। सभी DC और अधिकारी सड़कों पर खड़े थे। इस कार्यक्रम में आते समय मैंने 3 पॉइंट देखे जहां पर जलभराव और ट्रैफिक जाम था। ये ट्रिपल इंजन की सरकार है, जहां आज केंद्र, दिल्ली और हमारे स्थानीय निकाय एक टीम के रूप में एक साथ खड़े हैं और दिल्ली की बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े उत्साह के साथ काम कर रहे हैं।

AAP सरकार पर फोड़ा ठिकरा

CM रेखा गुप्ता ने पिछली आप सरकार पर भी हमला करने से नहीं चूकीं। उन्होंने कहा कि ये बीमारी हमें पिछली सरकार से मिली है, इसे ठीक करने में समय लगेगा। मगर सरकार इन समस्याओं को ठीक करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। अधिकारी सड़कों पर काम कर रहे हैं। समय पर इन सभी व्यवस्थाओं को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है।

Advertisement

दिल्ली की सड़कों पर जलभराव

मौसम विभाग ने दिल्ली में आंधी-तूफान को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान भारी बारिश की भी संभावना है। दिल्ली में हो रही भीषण गर्मी से दिल्ली वासियों को देर रात से शुरू हुई बारिश से थोड़ी राहत मिली लेकिन कई इलाकों में जल जमाव की स्थिति देखने को मिली। जल जमाव की वजह से यातायात में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इधर आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में सड़कों पर पेड़ गिर गए हैं, जिसकी वजह से यातायात बाधित हो गया है। 
 

यह भी पढ़ें: Today Weather: दिल्ली से यूपी-बिहार तक, मौसम ने बदली करवट

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड