Today Weather: दिल्ली से यूपी-बिहार तक, मौसम ने बदली करवट, जानिए कहां-कहां हुई बारिश

Today Weather Update 2nd May 2025: उत्तर भारत में भीषण गर्मी के बीच कई राज्यों में बारिश हुई है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Bihar Weather Update
मौसम का हाल | Image: AI

Today's Weather Update: मई महीने की शुरुआत हो चुकी है। इस नए महीने की पहली तारीख को ही मौसम ने अपना रंग दिखा दिया। गुरुवार को दिल्ली समेत कई राज्यों में आंधी-तूफान ने दस्तक दी, जिसके बाद शुक्रवार सुबह दिल्ली में मूसलाधार बारिश से मौसम सुहाना हो गया। इतना ही नहीं बंगाल से लेकर झारखंड और ओडिशा में भी प्री-मानसून की बारिश देखने को मिली। वहीं मौसम विभाग ने कुछ राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट भी जारी किया है। यानी कि गर्मी से तप रहे राज्यों में बारिश होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है। तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं कि आज किस राज्य का मौसम कैसा रहेगा।

दिल्ली में बारिश से मौसम सुहाना

शुक्रवार को सुबह से ही दिल्ली में आंधी तूफान के साथ बारिश हो रही है। जिस कारण यहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है। वहीं आज के लिए मौसम विभाग ने दिल्ली में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। अगले दो घंटों में तेज आंधी के साथ 70-80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली का मौसम आने वाले दो दिनों तक ऐसा ही बनी रहेगा।

इन राज्यों के मौसम का हाल

दिल्ली के अलावा गुरुवार को बिहार, झारखंड, बंगाल और ओडिशा में भी मौसम ने अपना रौद्र रूप दिखाया। जिसके चलते यहां भारी बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि इन राज्यों में अगले दो दिनों तक भारी बारिश होने की आशंका है। लिहाजा इन राज्यों के लिए भी अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अगले 3 से 4 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में हल्की से भारी बारिश हो सकती है। इस दौरान लोगों को आंधी, बिजली गिरने और ओलावृष्टि होने जैसी स्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

यहां हो रही बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, बिहार, असम और मेघालय में 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं गरज के साथ बारिश की संभावना है। वहीं, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा में भारी बारिश की संभावना है। साथ ही तमिलनाडु, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, यमन रॉयल सीमा, केरल, तमिलनाडु पुडुचेरी में भी आंधी-तूफान के साथ बारिश देखने को मिल सकती है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: Aaj Ka Rashifal: ये राशि वाले हो जाएं सावधान, आने वाला है भारी संकट; पढ़ें राशिफल

Published By:
 Kajal .
पब्लिश्ड