महाशिवरात्रि पर गौरी शंकर मंदिर पहुंचीं CM रेखा गुप्ता, दिल्ली की तरक्की के लिए की प्रार्थना; बोलीं- भोलेनाथ का आशीर्वाद...

महाशिवरात्रि के मौके पर दिल्ली की नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गौरी शंकर मंदिर में श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Rekha Gupta at Gauri Shankar temple
गौरी शंकर मंदिर में सीएम रेखा गुप्ता | Image: x

Delhi CM Rekha Gupta: आज महाशिवरात्रि है जिसे देश सच्ची श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जा रहा है। आज श्रद्धालु शिव मंदिरों और शिवालयों में जाकर पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इस मौके पर दिल्ली की नव-निर्वाचित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी गौरी शंकर मंदिर पहुंचीं। यहां उन्होंने श्रद्धा भाव के साथ पूजा-अर्चना की।

सीएम रेखा गुप्ता ने महाशिवरात्रि के अवसर पर गौरी शंकर मंदिर में विधि-विधान से साथ पूजा की। उन्होंने जलाभिषेक किया और फूल चढ़ाया। उन्होंने भोलेनाथ और मां गौरा से राजधानी दिल्ली और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की।

भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद बना रहे- सीएम रेखा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पूजा-अर्चना करने के बाद कहती हैं, 'मेरी ओर से समस्त भारतवासियों को शिवरात्रि के इस महापर्व की बहुत सारी शुभकामनाएं और बधाई। मैं प्रार्थना करती हूं कि भोलेनाथ और मां गौरा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और दिल्ली और देश तरक्की करे।'

आशीष सूद ने भी झंडेवालान मंदिर में की पूजा-अर्चना

वहीं दिल्ली सरकार में मंत्री आशीष सूद ने भी महाशिवरात्रि के मौके पर पहाड़गंज के झंडेवालान मंदिर में पूजा-अर्चना की।

Advertisement

दिल्ली की चौथी महिला सीएम बनीं रेखा गुप्ता 

शालीमार बाग से पहली बार विधायक बनने वालीं रेखा गुप्ता ने 20 फरवरी 2025 को दिल्ली की मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वह दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। रेखा गुप्ता के साथ 6 विधायकों ने भी रामलीला मैदान में मंत्री पद की शपथ ली। इनमें प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, मनजिंदर सिंह सिरसा, रविंद्र इंद्राज सिंह, कपिल मिश्रा और पंकज कुमार सिंह शामिल हैं। प्रवेश वर्मा नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराकर विधायक बने हैं। कपिल मिश्रा ने करावल नगर से जीत हासिल की। आशीष सूद जनकपुरी सीट से, मनजिंदर सिंह सिरसा रजौरी गार्डन से, पंकज कुमार सिंह विकासपुरी से, रविंद्र इंद्राज सिंह बवाना से विधायक बने हैं।

महाशिवरात्रि पर मंदिरों में उमड़ी भीड़

महाशिवरात्रि के मौके पर देशभर के मंदिरों और शिवालयों में तड़के से ही श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। श्रद्धालुओं में जलाभिषेक और पूजा-अर्चन की होड़ मची हुई है। भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं आज के पावन मौके पर शिवालय बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाकुंभ का समापन आज, महाशिवरात्रि के मौके पर त्रिवेणी में उमड़ेगी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़; खास मौके पर क्या बोले CM योगी?
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड