महाकुंभ का समापन आज, महाशिवरात्रि के मौके पर त्रिवेणी पर उमड़ेगी करोड़ों श्रद्धालुओं की भीड़; खास मौके पर क्या बोले CM योगी?

महाशिवरात्रि पर्व पर शाही स्नान के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम महाकुंभ का समापन हो जाएगा। इस मौके पर सीएम योगी ने शुभकामनाएं दी है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CM Yogi on Mahakumbh
महाकुंभ को लेकर सीएम योगी के निर्देश | Image: PTI

CM Yogi on Mahakumbh 2025 : प्रयागराज में पिछले डेढ़ महीने से चले रहे महाकुंभ का आज आखिरी दिन है। महाशिवरात्रि पर्व पर शाही स्नान के साथ ही दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक समागम का समापन हो जाएगा। इस खास मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं दी है।

13 जनवरी को पौष पूर्णिमा के साथ शुरू हुए महाकुंभ मेला का आज यानि 26 फरवरी को महाशिवरात्रि पर्व के साथ समापन हो जाएगा। इससे पहले महाकुंभ के अंतिम महास्नान के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं का रेला उमड़ रहा है। सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, सुबह 5 बजे तक 25 लाख से ज्यादा लोगों ने संगम में पवित्र स्नान किया। वहीं अब तक लगभग 65 करोड़ श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके हैं।

CM योगी ने महाशिवरात्रि पर दी शुभकामनाएं 

करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था, विभिन्न अखाड़ों की दिव्यता और संतों के आशीर्वाद से ऐतिहासिक बने महाकुंभ के आखिरी दिन लगभग 2 से 3 करोड़ श्रद्धालुओं के त्रिवेणी घाट पर पहुंचने की उम्मीद है। इसके मद्देनजर सरकार ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। महाशिवरात्रि के अवसर पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्नान के लिए आने वाले संतों और श्रद्धालुओं के साथ-साथ प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महाशिवरात्रि लोगों को समाज के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती है।

'सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों और…'

मुख्यमंत्री योगी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट कर लिखा, 

Advertisement

'महाकुंभ-2025, प्रयागराज में भगवान भोलेनाथ की उपासना को समर्पित महाशिवरात्रि के पावन स्नान पर्व पर आज त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाने हेतु पधारे सभी पूज्य साधु-संतों, कल्पवासियों एवं श्रद्धालुओं का हार्दिक अभिनंदन! त्रिभुवनपति भगवान शिव और पुण्य सलिला मां गंगा सभी का कल्याण करें, यही प्रार्थना है। हर हर महादेव'

कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे सीएम योगी

बता दें कि CM योगी महाशिवरात्रि पर महास्नान पर नजर रखने के लिए खुद एक्टिव हो गए हैं। मुख्यमंत्री गोरखनाथ मंदिर स्थित कंट्रोल रूम से मॉनिटरिंग कर रहे हैं। महाशिवरात्रि पर सुचारू स्नान सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री योगी लगातार मेला अधिकारियों के संपर्क में बने हुए हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने एजेंसी को जानकारी देते हुए बताया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। सीएम योगी सभी व्यवस्थाओं पर नजर रख रहे हैं।

महाकुंभ-महाशिवरात्रि को लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता 

अधिकारियों का कहना है कि महाकुंभ नगर में बड़ी संख्या में लोगों का जमावड़ा लगा है। सुरक्षाकर्मी श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए महाकुंभ में 37,000 पुलिसकर्मी और 14,000 होमगार्ड तैनात किए गए हैं। जबकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 2,750 AI आधारित सीसीटीवी, तीन जल पुलिस स्टेशन, 18 जल पुलिस नियंत्रण कक्ष और 50 वॉच टावर लगाए गए हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: महाशिवरात्रि पर महाकुंभ में आखिरी शाही स्नान की भव्य तैयारी, देश-दुनिया की टिकी निगाहें; अबतक 64 करोड़ लोगों ने लगाई डुबकी
 

Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड