Chhath Puja 2025: रेखा सरकार ने दिल्लीवासियों को दिया छठ का तोहफा, इस तारीख को राजधानी में छुट्टी का ऐलान

Chhath Pooja holiday in Delhi: रेखा गुप्ता ने कहा कि यह त्योहार आस्था, भक्ति और स्वच्छता का भी प्रतीक है, जो प्रकृति, जल और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा ने आगे कहा कि छठ पर्व लोकप्रिय आस्था और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का उत्सव है, जो परिवारों, समाज और समुदायों को एक साथ लाता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Chhath Pooja holiday in Delhi
रेखा सरकार ने दिल्लीवासियों को दिया छठ का तोहफा | Image: ANI/X/Republic

Chhath Pooja holiday in Delhi: बिहार और यूपी में धूम-धाम से मनाया जाने वाला महापर्व छठ की शुरुआत कल यानी 25 अक्टूबर से हो रही है। इस चार दिवसीय पर्व को इन दो राज्यों के अलावा देश अन्य जगहों पर भी मनाया जा रहा है, खासकर वहां, जहां पूर्वांचल और छठ पूजा करने वाले लोग रहते हैं। छठ के लिए लोग प्रदेश से अपने घर भी जा रहे हैं और कई जा चुके हैं। 
दिल्ली में लाखों की संख्या में यूपी-बिहार के लोग रहते हैं। इस बीच दिल्ली की बीजेपी सरकार ने छठ पूजा मनाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी दी है। जी हां, दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने छठ पर्व पर सरकारी छुट्टी का ऐलान किया है। आइए जानते हैं पूरी खबर...

27 अक्टूबर को सरकारी छुट्टी की घोषणा

न्यूज एजेंसी एएनआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घोषणा की है कि सोमवार, 27 अक्टूबर को छठ पूजा के लिए सरकारी छुट्टी रहेगी। यह जानकारी सीएम कार्यालय ने एक विज्ञप्ति में दी है। इसके अनुसार, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि सोमवार को छुट्टी इसलिए रखी गई है क्योंकि चार दिवसीय इस त्योहार का तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है।

विज्ञप्ति के अनुसार, "इस दिन, भक्त सूर्यास्त के समय नदियों या तालाबों के किनारे डूबते सूर्य देव को अर्घ्य देते हैं। तैयारियां सुबह से ही शुरू हो जाती हैं और परिवार विभिन्न अनुष्ठानों में व्यस्त रहते हैं। इसे ध्यान में रखते हुए, सरकार ने 27 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।" श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि छठ प्रकृति को समर्पित एक पर्व है, जिसमें लोग सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं।

सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित - सीएम रेखा 

रेखा गुप्ता ने कहा कि यह त्योहार आस्था, भक्ति और स्वच्छता का भी प्रतीक है, जो प्रकृति, जल और सूर्य की पूजा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश देता है। विज्ञप्ति के अनुसार, मुख्यमंत्री रेखा ने आगे कहा कि छठ पर्व लोकप्रिय आस्था और भारतीय संस्कृति की समृद्ध परंपराओं का उत्सव है, जो परिवारों, समाज और समुदायों को एक साथ लाता है।

Advertisement

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्होंने आश्वासन दिया कि दिल्ली सरकार ने सभी छठ घाटों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सभी आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की हैं, "ताकि श्रद्धालु मन की शांति के साथ अपना अनुष्ठान कर सकें।" उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह त्योहार सभी के जीवन में खुशियां, समृद्धि और नई ऊर्जा लाएगा तथा "समाज में आपसी सद्भाव और सद्भावना को मजबूत करेगा"।

वहीं, घाटों को लेकर सीएम रेखा ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा, "पहली बार दिल्ली अपने यमुना तट को इतने स्नेह और सम्मान से सजा रही है। 17 मॉडल घाट बनाए जा रहे हैं। ये घाट उस बदलती दिल्ली का प्रतिबिंब हैं जो परंपरा को आधुनिकता के साथ जोड़ना जानती है। हर घाट पर स्वच्छता, सुरक्षा और सुविधा की सर्वोत्तम व्यवस्था की गई है। इन मॉडल घाटों ने केवल यमुना को नहीं संवारा, बल्कि दिल्ली और पूर्वांचल की भावनाओं को भी एक सूत्र में बांध दिया है।"

Advertisement

ये भी पढ़ें - Railway Gift on Chhath: छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, स्टेशनों के लिए कर दिया ये बड़ा ऐलान

Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड