Railway Gift on Chhath: छठ पर्व पर श्रद्धालुओं को रेलवे का तोहफा, स्टेशनों के लिए कर दिया ये बड़ा ऐलान

Railway Gift on Chhath: भारतीय रेलवे के अनुसार, इस त्योहार के मौसम में यात्रियों की यात्रा को सुखद और आसान बनाने के लिए देश भर में करीब 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है। इसमें सबसे अधिक बिहार के लिए ट्रेनें हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Railway Gift on Chhath
प्रतीकात्मक तस्वीर | Image: Ministry of Railways/X/Canva

Railway Gift on Chhath: भारतीय रेलवे छठ पूजा और पर्वों को लेकर काफी एक्टिव दिख रहा है। खुद रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव स्टेशनों पर जाकर के यात्रियों की सुविधाओं की जांच कर रहें हैं और किसी भी यात्री खासकर के जो श्रद्धालु छठ पर्व पर अपने घर को जा रहे हैं, उन्हें किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत ना हो, इसकी व्यवस्था सुनिश्चित कर रहे हैं।
भारतीय रेलवे कह रहा है कि यात्रियों की सुविधा, भारतीय रेल की प्राथमिकता है। त्योहारों के दौरान देश भर में भारतीय रेल ने यात्रियों के लिए उत्तम व्यवस्थाएं सुनिश्चित की है। इसमें यात्रियों की सुरक्षा, ट्रेन में चढ़ने, बैठने और सोने से लेकर उतरने तक की व्यवस्था की गई है। हर जगह सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है और सुरक्षा के लिए अतिरिक्त सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं। 
इस बीच छठ पर अपने घर और अपनों के पास जाकर त्योहार मनाने वालों के लिए भारतीय रेलवे ने यात्रा के दौरान स्टेशनों पर के लिए एक बड़ी घोषणा की है। आइए इसके बारे में जानते हैं...

नई दिल्ली समेत इन रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण - भारतीय रेलवे 

बिहार से  लेकर यूपी तक, या फिर जहां पर भी लोग छठ पूजा को मना रहे हैं, उनके लिए छठ के गानों की बहुत बड़ी भूमिका होती है। यह गीत इन लोगों को छठ से भावनात्मक रूप से भी जोड़ती है। कई बार ऐसा होता है कि जो लोग किसी कारणवश छठ मनाने अपने घर नहीं जा पा रहे हैं और जब वे इस महापर्व के गीत को सुनते हैं तो वे भावनाओं में बह जाते हैं। कई बार कई लोगों की आंखों से आंसू निकल आती है।

इस बीच भारतीय रेलवे छठ पूजा के पावन अवसर पर रेलवे स्टेशनों पर छठ गीतों का प्रसारण करने की घोषणा की है। न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भारतीय रेलवे ने कहा है कि इस पहल का उद्देश्य यात्रियों को त्योहार की पावन भावना से जोड़ना और उनकी यात्रा को और भी सुखद बनाना है।

पटना, दानापुर, हाजीपुर, भागलपुर, जमालपुर, सोनपुर, नई दिल्ली, गाजियाबाद और आनंद विहार टर्मिनल जैसे प्रमुख स्टेशनों पर ये गीत यात्रियों को घर और संस्कृति का एहसास दिला रहे हैं और उनकी यात्रा में भक्ति और आनंद का संचार कर रहे हैं।

Advertisement

पर्व पर रेलवे ने देश भर में चलाई है 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे के अनुसार, इस त्योहार के मौसम में यात्रियों की यात्रा को सुखद और आसान बनाने के लिए देश भर में करीब 12 हजार से अधिक स्पेशल ट्रेनों को चलाया जा रहा है।  इसमें सबसे अधिक बिहार के लिए ट्रेनें हैं। जी हां, बिहार में इन ट्रेनों की संख्या 2220, महाराष्ट्र में 2190,  उत्तर प्रदेश में 1170, दिल्ली में 1098, गुजरात में 839 समेत अन्य राज्य शामिल हैं। 

ये भी पढ़ें - New Rules: बैंक में अब रख सकेंगे 4 नॉमिनी, फैमिली ड्रामा और कोर्ट के चक्कर होंगे कम, जानें कब से लागू होगा नया नियम

Advertisement
Published By:
 Amit Dubey
पब्लिश्ड