सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस का अधिकारी दिल्ली के शास्त्री भवन से नीचे गिरा, मामले की जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के शास्त्री भवन से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के नीचे गिरने की खबर मिली है। शख्स सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस का एक अधिकारी बताया जा रहा है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi Shastri Bhawan
Delhi Shastri Bhawan | Image: ANI

दिल्ली के शास्त्री भवन से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस का एक अधिकारी शास्त्री भवन से नीचा गिरा गया। अधिकारी का नाम दीपक खोड़ा बताया जा रहा है। आनन-फानन में घायल अवस्था में अधिकारी को आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक, दिल्ली के शास्त्री भवन से संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति के नीचे गिरने की खबर मिली है। शख्स सेंट्रल सेक्रेटेरिएट सर्विस का एक अधिकारी बताया जा रहा है, जिसका नाम दीपक खोड़ा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर अवस्था में घायल अधिकारी को राम मनोहर लोहिया(RML) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है कि आखिर अधिकारी बिल्डिंग से नीचे कैसे गिर गया?

CCTV फुटेज खंगाले रही पुलिस

शास्त्री भवन में हुई इस घटना ने सबको चौंका दिया है। यह घटना महज एक हादसा है या इसके पीछे कोई साजिश, इस सवाल का जवाब तलाशने के लिए दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस भवन परिसर के सभी CCTV फुटेज को खंगाला ताकि घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके।

परिवार के लोगों से पूछताछ

दिल्ली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस उन सभी लोगों से पूछताछ कर रही है जो घटना के समय मौके पर मौजूद थे। इसके अलावा, अधिकारी के परिवार और सहकर्मियों से भी बातचीत की जा रही है ताकि उनकी मानसिक और आर्थिक स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की जा सके।

Advertisement

यह भी पढ़ें: PM मोदी ने किया दिल्ली BJP के नए दफ्तर का उद्घाटन,VIDEO में देखें भव्यता

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड