पांच मंजिला बिल्डिंग, 300 लोगों के बैठने की क्षमता... VIDEO में देखिए कैसा है दिल्ली BJP का नया दफ्तर? PM मोदी ने किया उद्घाटन

पीएम मोदी ने दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के नवनिर्मित कार्यालय का उद्घाटन किया। जानें कितना भव्य और खास है बीजेपी का नया दफ्तर।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
PM Modi inaugurated BJP New office
PM मोदी ने किया BJP के नए दफ्तर का उद्घाटन | Image: X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में दिल्ली बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और केंद्रीय मंत्री  जेपी नड्डा भी मौजूद रहे। पीएम मोदी ने उद्घाटन के बाद नव-निर्मित भवन का अवलोकन भी किया। दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित बीजेपी के यह नया ठिकाना कई मायनों में बेहद खास है। 

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा, "आज हम सभी के लिए खुशी का अवसर है कि लंबे इंतजार के बाद, दिल्ली प्रदेश भाजपा को अपना कार्यालय मिल गया है और प्रधानमंत्री द्वारा इसका उद्घाटन किया गया है। मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि जब भी हमने पार्टी के लिए किसी भी काम के लिए मार्गदर्शन मांगा, उन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया, मैं उनका धन्यवाद करता हूं।"

BJP के नए दफ्तर का उद्घाटन

बता दें कि दिल्ली BJP का नया कार्यालय दीनदयाल उपाध्याय मार्ग पर स्थित है। इस नए ऑफिस की लागत 2.23 करोड़ रुपये है और यह 825 वर्ग मीटर प्लॉट पर बना है। इस 5 मंजिला इमारत में दो बेसमेंट पार्किंग के लिए हैं।

बीजेपी विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई-पीएम मोदी

दिल्ली बीजेपी के नए दफ्तर के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज नवरात्रि के इन पावन दिनों में दिल्ली भाजपा को अपना नया कार्यालय मिला है। दिल्ली भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई। भाजपा की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैं, लेकिन जिस बीज से भाजपा इतने विशाल वटवृक्ष के रूप में विकसित हुई है, उसका बीजारोपण अक्टूबर 1951 में हुआ था, जब डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ की स्थापना हुई थी। आज दिल्ली भाजपा के पास जो ताकत है, वह पिछले दशकों में हमारे लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और कड़ी मेहनत का परिणाम है।"

Advertisement

दिल्ली भाजपा ने हमारे सिख भाइयों की रक्षा की-PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा, "दिल्ली और भाजपा का रिश्ता सिर्फ एक शहर और एक पार्टी का नहीं है; ये सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का है। पहले जनसंघ और फिर भाजपा के रूप में, हमारी पार्टी हमेशा दिल्ली के हितों के लिए प्रतिबद्ध रही है। जनसंघ की स्थापना के बाद से, हमने हर तरह से दिल्ली के लोगों की सेवा की है। आपातकाल के दौरान, जनसंघ के नेताओं ने दिल्ली के लोगों के साथ मिलकर सरकारी दमन के ख़िलाफ़ लड़ाई लड़ी। यहां तक कि 1984 के सिख दंगों के दौरान, जिसने दिल्ली की आत्मा पर गहरा आघात पहुंचाया, दिल्ली भाजपा ने हमारे सिख भाइयों की रक्षा की है।"

 नए ऑफिस की क्या-क्या है खासियत?

दिल्ली बीजेपी के नए ऑफिस के डिजाइन में दक्षिण भारतीय वास्तुकला की भी झलक है।  प्रवेश द्वार और अग्रभाग पर ऊंचे स्तंभ हैं। ऑफिस में आधुनिक सुविधाएं जैसे कि कॉन्फ्रेंस रूम, स्वागत कक्ष, कैंटीन और ऑडिटोरियम हैं और ऑफिस को पर्यावरण अनुकूल डिजाइन किया गया है। ऑफिस में दिल्ली इकाई के कर्मचारियों के अलग से दफ्तर होंगे, इसके अलावा पार्टी उपाध्यक्षों, महासचिवों और सचिवों के कार्यालय भी होंगे। उद्घाटन कार्यक्रम में दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, केंद्रीय मंत्रियों सहित BJP के कई नेता और पार्टी के हजारों कार्यकर्ता शामिल हुए।

Advertisement

यह भी पढ़ें: UP: मां का दर्द सुन पिघला CM योगी का कलेजा, कर दिया ये वादा

Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड