Delhi: ख्याला इलाके में सरेआम कई राउंड फायरिंग से हड़कंप, दिल दहलाने वाला CCTV फुटेज आया सामने

CCTV में देखा जा सकता है कि एक गली में बहुत सारे लोग खड़े हैं। अचानक 2 लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर आते है और एक दबंग लगातार 4 राउंड फायरिंग करता है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon

Delhi News: राजधानी दिल्ली में दबंगों के हौसले पूरी तरह से बुलंद होते नजर आ रहे हैं। हर दिन किसी ना किसी वारदात को अंजाम देकर दबंग स्थानीय लोगों में डर का माहौल पैदा रहे हैं। ताजा मामला दिल्ली के ख्याला इलाके का है। जहां खुलेआम दबंगों का भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग करते हुए CCTV फुटेज सामने आया है। इस घटना से इलाके में डर का माहौल है।

सामने आए CCTV में देखा जा सकता है कि एक छोटी गली में लोगों की भीड़ खड़ी है। इसी बीच आरोपी पीछे से गुस्से में आता है और हवा में तमंचा लहराते हुए कई राउंड हवाई फायरिंग करता है। इसके बाद गली में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। सामने आया घटना का CCTV 23 फरवरी की दोपहर विष्णु गार्डन इलाके का बताया जा रहा है। CCTV में देखा जा सकता है कि एक गली में बहुत सारे लोग खड़े हुए हैं। अचानक से दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांधकर आते है। जिसमें से एक शख्स लगातार 4 राउंड फायरिंग करता है।

दिनदहाड़े फायरिंग से सनसनी

युवक को इस तरह से खुलेआम फायरिंग करता देख बाइक पर लाल रंग की हाफ जैकेट पहने बैठा एक शख्स आगे आता है। शख्स दबंग को रोकता है और मौके से भगा देता है। बताया जा रहा है कि इलाके में फायरिंग कर सनसनी फैलाने वाला शख्स, लाल जैकेट वाले का करीबी है। इसीलिए वो फायरिंग करने वाले को देखते ही भगा देता है।

राजधानी में खुलेआम इस तरफ से दिनदहाड़े फायरिंग करने से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने क्या लीगल एक्शन लिया है, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें: ताज महल के अंदर महिला ने किया जलाभिषेक, तेजोमहालय बताकर शिवलिंग पर चढ़ाया गंगाजल, उतारी आरती

Advertisement
Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड