अपडेटेड 17 April 2025 at 10:26 IST
दिल्ली में CBI रेड, AAP नेता दुर्गेश पाठक के घर छापेमारी हुई; आतिशी भड़कीं
आतिशी आरोप लगाए हैं कि आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई।
- भारत
- 2 min read

Delhi CBI Raid: दिल्ली में आम आदमी पार्टी के नेता दुर्गेश पाठक की मुश्किलें बढ़ गई हैं। गुरुवार की सुबह केंद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने दुर्गेश पाठक के घर छापा मारा है। सीबीआई ने विदेशी मुद्रा विनियमन (एफसीआरए) उल्लंघन का मामला दर्ज किया है और उसी के संबंध में दुर्गेश पाठक के आवास पर तलाशी ली जा रही है। इस छापेमारी से आम आदमी पार्टी भड़क गई है और कार्रवाई को राजनीति से प्रेरित बताया है।
FCRA यानी Foreign Contribution Regulation Act, भारत में लागू एक कानून है और इसका रजिस्ट्रेशन संगठनों के लिए भारत में अनिवार्य है, जो विदेश चंदा हासिल करते हैं। ये अधिनियन लोगों को संगठनों को विदेशी चंदा हासिल करने में सक्षम बनाता है। हालांकि दुर्गेश पाठक के खिलाफ आरोप हैं कि उन्होंने विदेशी मुद्रा विनियमन (एफसीआरए) उल्लंघन किया है। इसी बीच आम आदमी पार्टी के नेताओं ने गुरुवार सुबह दावा किया कि दुर्गेश पाठक के घर सीबीआई ने छापा मारा है। पार्टी ने हाल ही में दुर्गेश पाठक को गुजरात विधानसभा चुनाव के लिए सह-प्रभारी बनाया था। अब छापेमारी को आम आदमी पार्टी गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़ रही है।
दुर्गेश पाठक के घर छापेमारी पर बिफरी AAP
इस छापेमारी को लेकर आतिशी कहती हैं- 'आम आदमी पार्टी ने जैसे ही गुजरात चुनाव की तैयारी शुरू की, गुजरात के सह-प्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI रेड करने पहुंच गई। गुजरात में AAP ही बीजेपी को चुनौती दे सकती है और ये रेड इनकी बौखलाहट दिखा रही है। इतने सालों में बीजेपी को समझ नहीं आया कि हम उनकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।'
संजय सिंह लिखते हैं- 'BJP का गंदा खेल फिर शुरू। गुजरात के सहप्रभारी दुर्गेश पाठक के घर CBI का पहुंची है। मोदी सरकार ने आम आदमी पार्टी को खत्म करने का हर हथकंडा अपना कर देख लिया, लेकिन फिर भी उनको चैन नहीं। गुजरात में BJP की हालत पतली है। जैसे ही दुर्गेश पाठक को गुजरात का सहप्रभारी बनाया गया उनको धमकाने के लिए CBI भेज दी।'
Advertisement
Published By : Dalchand Kumar
पब्लिश्ड 17 April 2025 at 10:26 IST