CBI का दिल्ली में बड़ा एक्शन, भ्रष्टाचार के मामले में DTC के 6 अधिकारियों को किया गिरफ्तार

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
CBI arrested six DTC officials in corruption case
CBI ने भ्रष्टाचार के मामले में DTC के छह अधिकारियों को किया गिरफ्तार | Image: PTI/Representative Image

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली परिवहन विभाग के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार और रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी। सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के हाल में दिल्ली विधानसभा चुनाव हारने के बाद राष्ट्रीय राजधानी में यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को विभाग में व्यापक भ्रष्टाचार के खिलाफ शिकायतें मिल रही थीं। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी से पहले शिकायतों की निगरानी और सत्यापन करने का निर्णय लिया गया।

DTC के 6 अधिकारी गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि शिकायतों के सत्यापन में प्रथम दृष्टया विभिन्न स्तरों पर भ्रष्टाचार के संकेत मिले, नतीजतन ये गिरफ्तारियां हुईं। अब गिरफ्तार किए गए 6 अधिकारियों से सीबीआई पूछताछ करेगी, इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी। 

यह भी पढ़ें: कब तक बचेंगे 'आप' के अमानतुल्लाह खान? दबोचने के लिए तैयार दिल्ली पुलिस

Advertisement
Published By:
 Rupam Kumari
पब्लिश्ड