BREAKING: दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी

राजधानी दिल्‍ली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के दरियागंज इलाके में तीन मंजिला इमरात गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है।

Follow : Google News Icon  
Building Collapses In Delhi's Daryaganj three people died rescue underway
दिल्ली के दरियागंज में बड़ा हादसा, तीन मंजिला इमारत गिरने से 3 लोगों की मौत, रेस्क्यू जारी | Image: Republic Video Grab

राजधानी दिल्‍ली में बड़ा हादसा हुआ है। यहां के दरियागंज इलाके में तीन मंजिला इमरात गिरने से तीन लोगों की मौत हो गई है। मौके पर पुलिस बल मौजूद है और मलबे में फंसे लोगों का रेस्‍क्‍यू किया जा रहा है। मृतकों की पहचान जुबैर, गुलसागर और तौफीक के रूप में हुई है। तीनों मजदूरी करते थे। उन्हें एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया है।

जानकारी के मुताबिक दरियागंज थाने के पीछे सद्भावना पार्क के पास की घटना है। दिल्ली पुलिस के डीसीपी ने तीन लोगों की मौत की पुष्टि की है। मौके पर दिल्ली पुलिस के जवान मौजूद हैं। मलबे में कुछ और लोगों के दबे होने की आशंका है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि डीडीएमए सहित नगर निगम के अधिकारियों को सूचित कर दिया गया है और बचाव कार्य जारी है। तथ्यों की पुष्टि के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया

दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया कि घटना की जानकारी दोपहर 12.14 बजे मिली, जिसके बाद चार दमकल गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया, जहाँ एक भूतल और दो मंजिला इमारत ढह गई थी। उन्होंने कहा, "तीन लोगों को मलबे से निकाला गया और तुरंत अस्पताल ले जाया गया।" ढही हुई इमारत के मलबे में फंसे और लोगों को बाहर निकालने के लिए अभियान जारी है।

बता दें कि बरसात के मौसम में दिल्ली एनसीआर में छज्जा गिरने से कई लोगों की मौत की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। बीते तीन महीना में करीब चार घटनाएं छज्जा गिरने की दिल्ली एनसीआर में सामने आई हैं। रविवार, 3 अगस्त 2025 को गाजियाबाद के वसुंधरा इलाके के सेक्टर 17 स्थित ग्रीन व्यू अपार्टमेंट में बड़ा हादसा हो गया था।

Advertisement

इसे भी पढ़ें- हेट स्पीच मामले में मुख्तरा के बेटे अब्बास अंसारी को बड़ी राहत, कोर्ट ने किया बरी; अब बहाल होगी विधायकी

Published By:
 Ankur Shrivastava
पब्लिश्ड