BRICS Summit 2026: ब्रिक्स सम्मेलन को लेकर दिल्ली सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 11 सितंबर को राजधानी में रहेगी छुट्टी

BRICS Summit 2026: इस महीने देश की राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को अवकाश रखने का बड़ा ऐलान किया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
BRICS Summit in Delhi: What Will Be Closed and What Will Remain Open
BRICS Summit in Delhi: What Will Be Closed and What Will Remain Open | Image: X

BRICS Summit 2026: इस महीने देश की राजधानी दिल्ली में 18वें BRICS शिखर सम्मेलन का आयोजन होने जा रहा है। इस सम्मेलन में ब्रिक्स देशों के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री शामिल होंगे। कड़ी सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार ने 11 सितंबर को अवकाश रखने का बड़ा ऐलान किया है।   

दिल्ली के सभी सरकारी कार्यालयों रहेंगे बंद 

दिल्ली के उपराज्यपाल तरणजीत सिंह संधू ने दिल्ली सरकार के अधीन आने वाले सभी सरकारी कार्यालयों, स्वायत्त निकायों और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (PSU) को 11 सितंबर को अवकाश घोषित करने का आदेश दिया है। इसके लिए दिल्ली सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (Co-ordination branch) की ओर से एक अधिसूचना भी जारी की गई है जिसमें साफ लिखा है कि ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 सितंबर में अवकाश रहेगा। 

दिल्ली में होगी बेहद कड़ी सुरक्षा 

मेजबान देश होने के नाते भारत के पास ब्रिक्स सम्मेलन के सफल आयोजन की बड़ी जिम्मेदारी है। राजधानी में 11 से 13 सितंबर के बीच बेहद कड़ी सुरक्षा रहेगी। हालांकि ब्रिक्स सम्मेलन का आयोजन 12 से 13 सितंबर के बीच होगा। लेकिन 11 सितंबर को सभी विदेशी महमानों का आगमन शुरू हो जाएगा। 

ऐसे में आयोजन से पूर्व 11 सितंबर को दिल्ली की सड़कों पर ट्रैफिक व्यवस्था से निपटने और कड़ी सुरक्षा के लिए अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि फिलहाल 12 और 13 सितंबर को अवकाश घोषित नहीं किया गया है। लेकिन उम्मीद है कि दिल्ली ट्रैफिक पुलिस दिल्ली के रास्तों को लेकर अपनी एडवाइजरी जारी करेगी। 

Advertisement

पुतिन और जिनपिंग भी आएंगे 

BRICS Summit 2026 में भाग लेने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग भी भारत की यात्रा पर दिल्ली में आएंगे। ऐसे में भारत की राजधानी के अंदर पीएम मोदी, पुतिन और जिनपिंग के बीच क्या बातचीत होगी, इस पर पूरी दिया की नजर रहेगी। 

इसे भी पढ़ें-  PM मोदी के जन्मदिन तक दिल्ली की बसों में चलेगी पिंक टिकट

Advertisement
Published By:
 Kritarth Sardana
पब्लिश्ड