BREAKING: तपती गर्मी के बीच दिल्ली-NCR में अचानक बदला मौसम, धूल भरी आंधी शुरू; 2 घंटे में बारिश की संभावना, IMD का अलर्ट

दिल्ली-NCR में भीषण गर्मी से बीच मौसम अचानक से बदल गया है। तेज हवाओं के साथ धूल भरी आंधी चल रही है। IMD ने अगले 2 घंटे में बारिश होने की संभावना भी जता दी है, बारिश का अलर्ट देखकर लोगों के चेहरे खिल उठे हैं। जानें पूरी डिटेल। पढ़ें IMD का ताजा अपडेट।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
India Meteorological Department new AI-powered monsoon forecast system for rainfall prediction in India
दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट | Image: Pexels

Delhi Rain Update: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और NCR में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने अचानक करवट ली है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 2 घंटों में दिल्ली-NCR के कई इलाकों में धूल भरी आंधी, उसके बाद हल्की बारिश या बूंदाबांदी और बिजली चमकने की संभावना जताई है। IMD के मुताबिक, इस दौरान हवाओं की रफ्तार 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा तक रह सकती है। तपती गर्मी के बीच ये अचानक बदलाव लोगों को गर्मी से कुछ राहत दे सकता है।

ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा गर्मी

देशभर में गर्मी का प्रकोप जारी है। IMD के मुताबिक, कल (22 मई) मध्य भारत, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पेनिनसुलर भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान 45-47 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। महाराष्ट्र के विदर्भ में ब्रह्मपुरी में सबसे ज्यादा 47.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

दिल्ली में टूटा 14 साल का रिकॉर्ड

दिल्ली में बुधवार (20 मई) को कम से कम तापमान यानी न्यूनतम तापमान 31.9 डिग्री पहुंच गया, जो मई महीने में पिछले 14 सालों का सबसे ऊंचा है। सफदरजंग, रिज और पालम समेत कई जगहों पर रात का तापमान सामान्य से काफी ज्यादा रहा। फिलहाल IMD ने अगले 2 घंटे में धूल भरी आंधी के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। दिल्ली-NCR में भले मौसम थोड़ा बदल गया, लेकिन देश के बाकी हिस्सों में गर्मी का कहर जारी है।

यह भी पढ़ें : ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाने वाले अभिजीत दीपके का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

Advertisement
Published By:
 Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड