‘कॉकरोच जनता पार्टी’ बनाने वाले अभिजीत दीपके का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक, बैकअप भी मेटा ने डिलीट किया; जान से मारने की भी मिल रही धमकियां

Cockroach Janata Party: कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के हैक होने और मेटा की ओर से CJP का बैकअप अकाउंट डिलीट करने का दावा किया है। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Cockroach Janta Party Founder Abhijeet Dipke
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके | Image: Instagram

CJP Founder Abhijeet Dipke: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत के एक बयान के बाद बनी कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने सोशल मीडिया पर खलबली मचाई हुई है। जिस तेजी से इसने इंस्टाग्राम और ट्विटर पर फॉलोअर्स बटोरे और लोग इससे जुड़े, उसने सभी को हैरान कर दिया। अब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने बताया है कि उनके इंस्टाग्राम अकाउंट को हैक कर लिया गया है। इतना ही नहीं, CJP के बैकअप अकाउंट को भी हटा दिया गया है।

इससे पहले गुरुवार (21 मई) को CJP का X अकाउंट ब्लॉक कर दिया गया था। इसके कुछ देर बाद एक नया अकाउंट बना, जिसका नाम ‘कॉकरोच इज बैक’ रखा गया।

अभिजीत का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक

अब शुक्रवार (22 मई) को एक पोस्ट में अभिजीत दीपके ने दावा किया कि उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है। उन्होंने लिखा, "मेटा, मैं अपने इंस्टाग्राम अकाउंट तक पहुंच खो चुका हूं। इसे रिकवर करने की कोशिश कर रहा हूं लेकिन सफल नहीं हो पा रहा।" अभिजीत ने दावा किया कि CJP का बैकअप इंस्टाग्राम अकाउंट भी हटा दिया गया है।

परिवार को भी मिल रही जान से मारने की धमकियां

इससे पहले अभिजीत ने यह भी दावा किया कि उन्हें जान से मारने की धमकियां भी मिल रही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ स्क्रीनशॉट और वीडियो शेयर किए, जिसमें उन्हें और उनके परिवार को मारने की धमकियां दी जा रही हैं।

Advertisement

दरअसल, चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने अपने एक हालिया बयान में कुछ बेरोजगार युवाओं की तुलना कथित तौर पर कॉकरोच और परजीवी से की थी। हालांकि बाद में CJI ने सफाई देते हुए कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनकी टिप्पणी खास तौर पर उन लोगों पर केंद्रित थी जो फर्जी डिग्रियों के सहारे वकालत जैसे पेशे में घुस आते हैं। उनकी इस टिप्पणी के बाद 15 मई को ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) को बनाया गया।

कौन हैं अभिजीत दीपके?

अभिजीत दीपके 30 साल के हैं। उन्होंने बोस्टन यूनिवर्सिटी से पब्लिक रिलेशंस में मास्टर डिग्री की है। उन्होंने कुछ साल आम आदमी पार्टी के साथ कम्युनिकेशन टीम में काम किया था। हालांकि, वह बाद में राजनीतिक क्षेत्र से अलग हुए और विदेश चले गए थे। उनके द्वारा बनाई गई 'कॉकरोच जनता पार्टी' के फॉलोअर्स कुछ ही दिनों में 21 मिलियन के पार पहुंच चुके हैं और लगातार तेजी से बढ़ रहे हैं।

Advertisement

यह भी पढ़ें: फिर बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, 10 दिन में तीसरी बार हुआ इजाफा, चेक करें नया रेट...
 

Published By:
 Ruchi Mehra
पब्लिश्ड