BREAKING: दिल्ली में बाढ़ से और बिगड़े हालात, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन बंद; लेकिन DMRC ने दी ये राहत

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से मेट्रो स्टेशन प्रभावित हुआ है। यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला रास्ता बंद कर दिया गया है।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Yamuna Bank Metro Station
Yamuna Bank Metro Station | Image: ANI

Yamuna Flood: राजधानी में यमुना का जलस्तर बढ़ने से हालात बिगड़ते जा रहे हैं। दो-तीन दिन से बारिश और हथिनी कुंड बैराज से छोड़े जा रहे पानी ने दिल्ली का हाल बेहाल कर दिया है। यमुना में जल स्तर बढ़ने से कई इलाके प्रभावित हो गए हैं। यही वजह है कि अब इसका असर मेट्रो पर भी देखने को मिल रहा है। 

आज, 4 सितंबर 2025 को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाली सड़क बंद हो गई हैं। DMRC के अनुसार, मेट्रो सेवाएं पहले की तरह चालू रहेंगी और यात्रियों के लिए इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन प्रभावित

DMRC ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर जानकारी दी कि यमुना नदी के बढ़ते जलस्तर के कारण, यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन तक जाने वाला संपर्क मार्ग फिलहाल दुर्गम है। कृपया अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं और वैकल्पिक मार्गों पर विचार करें। हालांकि, स्टेशन चालू है और इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध है।

बढ़ते जलस्तर के बीच ये है राहत की बात 

दिल्ली में यमुना का रौद्र रूप दिखाई दे रहा है। उफनती यमुना के कारण कई परेशानियां खड़ी हो गई हैं। सुबह लगभग 8 बजे तक यमुना का जलस्तर 207.48 मीटर था जो दोपहर में 12 बजे के करीब 2 सेंटीमीटर नीचे चला गया है।

Advertisement

अब भी खतरे के निशान से ऊपर बह रही यमुना नदी

हालांकि, अब भी दिल्ली में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दिल्ली में यमुना नदीं का के खतरे का निशान 205.33 मीटर है।

यह भी पढ़ें: GST में अब सिर्फ दो स्लैब तो आपकी काम की चीजोंं पर कितनी होगी बचत जानें

Advertisement
Published By:
 Priyanka Yadav
पब्लिश्ड