BREAKING: दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के ब्रांच को बम से उड़ाने की धमकी के बाद हड़कंप, पुलिस कर रही सर्च
दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बम की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा जांच की जा रही है। फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है।
- भारत
- 2 min read

दिल्ली के संसद मार्ग स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा में बम की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। जांच अभी जारी है। इससे पहले सोमवार को गुजरात के सूरत और वडोदरा में ‘बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की पांच शाखाओं को भी बम की धमकी मिली थी।
सुरक्षा एजेंसियां डॉग स्वाक्ड पूरे शाखा की जांच कर रही है। अब तक कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। पुलिस धमकी भरा कॉल करने वाले की पहचान करने की कोशिश कर रही है।
बैंक ऑफ बड़ौदा को मिली बम की धमकी
धमकी भरे कॉल के बाद पूरे इलाके और बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे बैंक परिसर को खाली कराकर सघन तलाशी अभियान शुरू किया। बैंक के अंदर और आसपास के पूरे इलाके की बारीकी से जांच की जा रही है। शुरुआती जांच और सुरक्षा चेकिंग में अभी तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है।
गुजरात में भी बैंक को मिली थी बम की धमकी
इससे पहले सोमवार को गुजरात के भी बैंक को बम की धमकी मिली थी। गुजरात के सूरत और वडोदरा में ‘बैंक ऑफ इंडिया’ और ‘बैंक ऑफ बड़ौदा’ की पांच शाखाओं को बम रखे होने की धमकी वाला ईमेल मिला, लेकिन जांच में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Advertisement
सूरत के उमरा और अठवा इलाकों में बैंक ऑफ इंडिया की दो शाखाओं और वडोदरा के करेलीबाग क्षेत्र स्थित बैंक ऑफ इंडिया की एक शाखा को बम विस्फोट की धमकी वाले ईमेल मिले थे। अधिकारियों ने बताया कि बम निरोधक दस्तों सहित पुलिस टीम सभी जगहों पर पहुंचीं और वहां सघन तलाशी ली, लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला।