BREAKING: मानहानि मामले में दिल्ली CM आतिशी को बड़ी राहत, निचली अदालत की कार्यवाही पर लगाई रोक

राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Delhi CM Atishi
Delhi CM Atishi | Image: facebook

अखिलेश राय

Delhi CM Atishi: मानहानि मामले में दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को बड़ी राहत मिली है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने बीजेपी नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ दायर मानहानि मामले में निचली अदालत की कार्यवाही पर रोक लगा दी है।

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से उनके खिलाफ दायर मानहानि मामले में समन आदेश को सत्र अदालत में चुनौती दी थी। भाजपा नेता प्रवीण शंकर कपूर की ओर से दायर मानहानि मामले में उन्होंने दावा किया था कि आतिशी द्वारा लगाए गए आरोपों से उनकी और उनकी पार्टी की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा है।

प्रवीण शंकर कपूर ने यह भी दावा किया कि आप नेता अपनी गलत शिकायत के दावों को साबित करने के लिए कोई भी सामग्री प्रस्तुत करने में विफल रहे। 

Advertisement

इसे भी पढ़ें: धीरेंद्र शास्त्री ने शादी के लिए कोई लड़की पसंद कर ली है? दिया ये जवाब

Advertisement
Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड