BIG BREAKING: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों में ताबड़तोड़ गोलीबारी, 30 से ज्यादा राउंड हुए फायर

BIG BREAKING: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक 30 से ज्यादा राउंड फायर हुए हैं।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Firing between two groups in Welcome area of ​​Delhi
Firing between two groups in Welcome area of ​​Delhi | Image: Republic

साहिल भांबरी

BIG BREAKING: दिल्ली के वेलकम इलाके में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई। सूत्रों के मुताबिक 30 से ज्यादा राउंड फायर हुए हैं। गोलीबारी में एक लड़की को भी गोली लगी है। नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। 

सूत्रों के मुताबोक जींस कारोबारी के बीच में विवाद था जिसको लेकर ताबड़तोड़ गोलिया चलाई गई हैं। दोनो तरफ से तकरीबन 30 से ज्यादा राउंड फायरिंग हुई है। एक महिला के कंधे मे गोली लगी है। महिला को GTB अस्पताल मे उपचार के लिए भर्ती कराया गया।

गोलीबारी में एक लड़की घायल- पुलिस

Advertisement

दिल्ली पुलिस के मुताबिक डीडी नंबर 86ए दिनांक 19/10/24 को 16:42 बजे जेड 2 राजा मार्केट वेलकम में झगड़े और गोलीबारी के संबंध में एक सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलने पर वरिष्ठ अधिकारी, एएसआई विशाल अपने कर्मचारियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। 109 और 110 जेड 2 राजा मार्केट वेलकम, जहां गली में खाली कारतूस पाए गए, फोन करने वाले और इलाके से पूछताछ करने पर पता चला कि इस गोलीबारी के दौरान एक लड़की जिसका नाम इफरा और उम्र 22 साल है, घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके से खाली कारतूस, जिंदा कारतूस बरामद- पुलिस

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, जींस के थोक विक्रेताओं के बीच पैसे को लेकर लड़ाई थी। बातचीत देखते ही देखते गोलीबारी में बदल गई।  क्राइम टीम मौके पर मौजूद है और खाली कारतूस, जिंदा कारतूस और विकृत धातु के टुकड़े सहित कुल 17 सामान उठाए गए हैं। मामले की जांच जारी है। कुछ अपराधी पकड़े गये हैं। 

इसे भी पढ़ें: मांगे 1 करोड़, फिर कनौजिया हटा पीछे क्यों? सिद्दीकी हत्याकांड में खुलासा
 

Published By:
 Deepak Gupta
पब्लिश्ड