अपडेटेड 21 August 2025 at 18:03 IST
कौन है सतीश गोलचा जो बनेंगे दिल्ली पुलिस के नए कमिश्नर? रेखा गुप्ता पर हमले के बाद बड़ा बदलाव
दिल्ली के पुलिस कमिश्नर SBK सिंह को हटाकर सतीश गोलचा को नई जिम्मेदारी दी गई है। यह फैसला सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद लिया गया।
- भारत
- 2 min read

Delhi Police Commissioner Satish Golcha: दिल्ली के पुलिस कमिश्नर SBK सिंह को उनके पद से हटा दिया गया है। केंद्र सरकार ने आईपीएस सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त करने का फैसला लिया है। यह फैसला दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हुए हमले के बाद लिया गया है। हमलावर की पहचान राजेश खिमजी के रूप में हुई है, जो गुजरात के राजकोट का रहने वाला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
सतीश गोलचा ने संभाली कमान
सतीश गोलचा को दिल्ली की कानून व्यवस्था को सुधारने और सुरक्षा को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। दिल्ली पुलिस विभाग को उम्मीद है कि नए कमिश्नर के नेतृत्व में सुरक्षा व्यवस्था में सुधार होगा। SBK सिंह को सिर्फ 21 दिन बाद ही हटा दिया गया है। गृह मंत्रालय ने वरिष्ठ IPS अधिकारी सतीश गोलचा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है। 1992 बैच के अधिकारी ने तत्काल प्रभाव से SBK सिंह की जगह ली है। SBK सिंह ने 21 दिन पहले 1 अगस्त को कार्यवाहक कमिश्नर बनाया गया था।
1992 बैच के अधिकारी है सतीश गोलचा?
सतीश गोलचा वर्तमान में डीजी (जेल) दिल्ली के पद पर थे, वे स्पेशल सीपी (इंटेलिजेंस) रह चुके हैं। उन्होंने पहले दिल्ली पुलिस में डीसीपी, जॉइंट कमिश्नर और स्पेशल कमिश्नर जैसे अहम पदों पर काम किया है। 2020 की उत्तर-पूर्वी दिल्ली हिंसा में उनकी स्पेशल कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) के रूप में भूमिका उल्लेखनीय रही। फरवरी 2022 से जून 2023 तक अरुणाचल प्रदेश के DGP रहे गोलचा अब दिल्ली की सुरक्षा की कमान संभालेंगे। उनकी नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से प्रभावी होगी और अगले आदेश तक जारी रहेगी।
CM रेखा गुप्ता पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस में बड़ा फेरबदल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर कल (20 अगस्त) हमला हुआ था। इसके बाद से सीएम की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इसलिए दिल्ली पुलिस कमिश्नर के बदले जाने को जानकार सीएम पर हमले की घटना से जोड़कर देखा जा रहा है। सीएम रेखा गुप्ता पर जनसुनवाई के दौरान गुजरात के एक शख्स ने हमला कर दिया था। शख्स को कथित रूप से डॉग लवर बताया जा रहा है।
Advertisement
Published By : Nidhi Mudgill
पब्लिश्ड 21 August 2025 at 17:39 IST