अपडेटेड 13 July 2025 at 10:01 IST

Delhi hit-and-run Case: वसंत विहार में नशे में धुत ऑडी चालक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचला, 5 घायल; आरोपी गिरफ्तार

Delhi Vasant Vihar news: वसंत विहार में ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे कई लोगों को कुचल दिया। बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ आरोपी ड्राइवर नशे में धुत था। हादसे में 8 साल की बच्ची समेत 5 लोग घायल हुए।

Follow : Google News Icon  
Delhi Vasant Vihar hit-and-run case
Delhi Vasant Vihar hit-and-run case | Image: Republic

Delhi Vasant Vihar hit-and-run case: राजधानी दिल्ली से फिर दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां ऑडी कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। घटना 9 जुलाई की बताई जा रही है। पांच लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। दिल्ली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी चालक उत्सव शेखर (उम्र 40 साल) को गिरफ्तार कर लिया। वो हादसे के वक्त नशे में धुत था।

हादसे पर आया दिल्ली पुलिस का बयान

घटना 9 जुलाई की देर रात करीब 1:45 बजे बजे की बताई जा रही है। हादसे पर दिल्ली पुलिस ने एक बयान में कहा कि वसंत विहार के शिवा कैंप के सामने इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास फुटपाथ पर सो रहे लोगों को एक ऑडी कार ने कुचल दिया। इसकी सूचना दिल्ली पुलिस को एक PCR कॉल के जरिए खबर मिली। जानकारी मिलने के बाद वसंत विहार थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

शराब के नशे में धुत था आरोपी ड्राइवर

पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के बयान दर्ज किए गए, जिसमें उन्होंने बताया कि एक सफेद रंग की ऑडी कार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया। वहीं, रिपोर्ट्स के मुताबिक मेडिकल जांच में पुष्टि हुई है कि आरोपी घटना के वक्त शराब के नशे में धुत था।

राजस्थान के रहने वाले थे सभी घायल लोग

दिल्ली पुलिस ने घटना में घायल हुए लोगों की भी जानकारी दी। घायलों में लाधी (उम्र 40 वर्ष), बिमला (उम्र 8 वर्ष), सबामी (उम्र 45 वर्ष), नारायणी (उम्र 35 वर्ष) और रामचंदर (उम्र 45 वर्ष) शामिल हैं। मूल रूप से यह सभी लोग राजस्थान के रहने वाले हैं। दिल्ली में मजदूरी कर रहे थे। वहीं आरोपी ड्राइवर उत्सव शेखर द्वारका का रहने वाला है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Advertisement

यह भी पढ़ें: दिल्ली के शाहदरा में कांवड़ मार्ग पर बिखरे मिले कांच के टुकड़े, विधायक ने बताया साजिश; कपिल मिश्रा बोले- दर्ज होगी FIR

Published By : Ruchi Mehra

पब्लिश्ड 13 July 2025 at 10:01 IST