'भगत सिंह सोच रहे होंगे, इसलिए फांसी चढ़ा था?', शहीद दिवस पर केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस को घेरा

शहीदी दिवस पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने BJP पर सरकारी कार्यालयों से भगत सिंह और आंबेडकर की फोटो हटाने का आरोप लगाया।

  • Facebook Share Icon
  • Twitter Share Icon
  • WhatsApp Share Icon
 
Follow : Google News Icon
Arvind Kerjiwal attack BJP
शहीद दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस को घेरा | Image: X/ArvindKejriwal

Arvind Kerjiwal News : शहीद दिवस पर आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और कांग्रेस पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी सत्ता के लिए नहीं, बल्कि भगत सिंह और बाबासाहेब आंबेडकर के आदर्शों पर काम करने के लिए राजनीति में आई है। हमें अपना संघर्ष जारी रखना होगा, इतिहास बताएगा कि केवल AAP ने ही क्रूर शासकों के खिलाफ लड़ाई लड़ी। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की सत्ता में आने के 48 घंटे के भीतर BJP ने सरकारी कार्यालयों से भगत सिंह और आंबेडकर की तस्वीरें हटा दीं।

शहीद-ए-आजम भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के शहीदी दिवस पर पार्टी कार्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा- "भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर हमारे आदर्श हैं और यहां दिल्ली में BJP की सरकार बनते ही दोनों महापुरुषों की दफ्तरों से तस्वीरें हटा दीं। यह देखकर मुझे बहुत तकलीफ हुई और जब बीजेपी ने यह सब किया तब कांग्रेस ने इसे लेकर एक शब्द नहीं बोला। यह बताता है कि दोनों पार्टियों के बीच कुछ घालमेल चल रहा है।"

'भगत सिंह सोच रहे होंगे...'

अरविंद केजरीवाल ने BJP पर आरोप लगाते हुए कहा कि "आप पुरानी सुविधाएं को बंद करते जा रहे हो, ये तो लोगों के साथ धोखा हो जाएगा। भगत सिंह सोच रहे होंगे कि क्या इसलिए फांसी चढ़ा था? दिल्ली में नई सरकार ने सबसे पहला काम उन दोनों (बाबा साहब अंबेडकर और भगत सिंह) की तस्वीर हटाने का किया। जैसे सबसे बड़ा काम ये ही था। हम तो सोच रहे थे कि सरकार बनने के 24 घंटे में ढाई हजार रुपये देने का काम करेंगे, लेकिन उन्होंने दोनों की तस्वीरें हटाई।"

कांग्रेस को भी घेरा

पूर्व मुख्यमंत्री ने BJP पर आरोप लगाते हुए आगे कहा कि भगत सिंह और बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की फोटो हटाकर उनकी जगह उन्होंने अपने नेताओं की तस्वीर लगा दी। कांग्रेस ने एक शब्द नहीं बोला कि बीजेपी गलत कर रही है। दोनों के बीच घालमेल चल रहा है, इनको किसी से प्यार नहीं है। केजरीवाल ने BJP से अनुरोध किया कि दिल्ली के लोगों को मिल रही मौजूदा सुविधाएं बंद ना करें। लाखों महिलाएं दिल्ली की बसों में सफर कर रही हैं, दूर तक महिलाएं नौकरी करने लगी हैं। फ्री बस का सफर बंद कर दिया तो महिलाओं और बेटियों को तकलीफ होगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें: 'भगवान ने पहले पुरुषों को बनाया होगा, पहली बार में गलती...', बोलीं डिंपल यादव; अखिलेश ने कहा- ऐसा कहकर बहस छेड़ दी
 

Published By:
 Sagar Singh
पब्लिश्ड